विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पलवल में KMP एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, 6 की मौत और 16 घायल; खाटू श्याम से लौट रहे थे श्रद्धालु

Updated: Tue, 01 Sep 2026 09:28 AM (IST)

पलवल में केएमपी एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पिकअप सवार 6 लोगों की मौत हो गई ...और पढ़ें

अस्पताल में घायलों से पूछताछ करते हुए पुलिस अधिकारी। जागरण

अस्पताल में घायलों से पूछताछ करते हुए पुलिस अधिकारी। जागरण

HighLights

  1. केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पिकअप-ट्रक की भीषण टक्कर हुई।

  2. सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, सोलह घायल हुए।

  3. खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहे थे सभी श्रद्धालु।

जागरण संवाददाता, पलवल। केएमपी एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में पिकअप सवार छह लोगों की मौत हो गई, वहीं 16 के करीब लोग घायल भी हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप केएमपी किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया, जिससे यह भीषण हादसा हुआ। घायलों का उपचार जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा है।

खाटू श्याम और बालाजी के दर्शन की थी अभिलाषा

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनपुर मुरैया, मकोया, चांदा और आसपास के करीब 21 ग्रामीण रक्षाबंधन के पर्व पर अपने गांवों से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के दर्शन करने के लिए पिकअप से निकले थे। ग्रामीण सोमवार शाम को राजस्थान के खाटू श्याम, बालाजी के दर्शन कर मथुरा के वृंदावन के लिए निकले थे।

kmp-road-accident-news1

टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। जागरण

बीच सड़क मच गई चीख पुकार

मंगलवार सुबह जैसे ही पिकअप पलवल की सीमा में केएमपी एक्सप्रेस वे पहुंचा, उसकी टक्कर सड़क किनारे खड़े ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप में सवार सभी सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर चीख पुकार मच गई। इसके बाद राहगीरों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने पांच को मृत घोषित कर दिया, जबकि 16 लोगों का उपचार जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा है।

ट्रक ड्राइवर मौके से फरार

हादसे में पिकअप में सवार सुनील, श्वेता यादव, सुधा, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा, गोरा देवी, रेखा घायल हो गए। वहीं, विजय सिंह, राजकुमार, रेशमा देवी, कमला देवी और महेश की मौत हो गई। हालांकि, घायलों में सुधा की भी इलाज के दौरान कुछ देर बाद मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित चालक ट्रक को मौके से लेकर फरार हो गया, जबकि पिकअप चालक सुधीर भी फरार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पलवल में राशन कार्ड ठीक करवाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म, सरपंच समेत तीन पर केस दर्ज

यह भी पढ़ें- पलवल-दिल्ली रेलखंड पर बढ़ेगी परेशानी, फरीदाबाद स्टेशन पर काम के चलते 45 दिन रद रहेंगी 8 EMU ट्रेनें