नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर टकराव, समर्थन देने को कांग्रेस तैयार; प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भूपेंद्र हुड्डा ने रखी शर्त
कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र का बहिष्कार किया, जिसमें भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि वे महिला आरक्षण विधेयक के कार्यान्वयन पर समर्थन देंगे। ...और पढ़ें
-1777287655366_m.webp)
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भूपेंद्र हुड्डा ने रखी ये शर्त। फोटो एक्स
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र का बहिष्कार करते हुए कांग्रेस नेताओं ने सदन से वॉकआउट किए। प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हमने सीएलपी बैठक में हरियाणा विधानसभा सत्र का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। विधानसभा प्रचार का स्थान नहीं है। उन्होंने जो प्रस्ताव रखा है वह विधानसभा की सीमा से बाहर है।
भूपेंद्र हु्ड्डा ने कहा कि अगर वे 2023 में पारित महिला आरक्षण विधेयक को लागू करते हैं तो हम समर्थन देने के लिए तैयार हैं, लेकिन वे इसके लिए सहमत नहीं हुए।
विधानसभा प्रचार का स्थान नहीं- हुड्डा
भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पार्टी के तमाम विधायकों के साथ विधानसभा की मीडिया गैलरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस आज की सदन की कार्यवाही का पूरी तरह से बायकॉट कर रही है।
कांग्रेस का आरोप है कि सरकार सदन में जिन विषयों को लेकर आ रही है, उनका विधानसभा से कोई लेना-देना नहीं है और यह पूरी तरह से राजनीतिक विषय हैं।
हुड्डा ने मांगा राज्यपाल से मिलने का समय
हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। हुड्डा ने कहा कि वैसे तो भाजपा सरकार द्वारा बुलाया गया विशेष सत्र नियमों के विपरीत है, क्योंकि महिलाओं को आरक्षण संबंधी विधेयक पर चर्चा राजनीतिक मुद्दा है, लेकिन सत्र में यदि किसानों और एसवाईएल नहर के निर्माण की बात भी होती तो अच्छा होता।
विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान के विरुद्ध लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। राज्यपाल से मिलकर इस राजनीतिक दुर्भावना की शिकायत की जाएगी।
बता दें कि नारी शक्ति वंदन को समर्पित नायब सरकार ने विशेष सत्र बुलाया। सीएम नायब सैनी ने कहा कि हमारी सरकार लगातार महिलाओं को सशक्त करने का काम कर रही है। हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र नारी शक्ति को समर्पित है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।