Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा दिवस: CM नायब ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले- पारदर्शी भर्ती व्यवस्था बनी मिसाल; 3 लाख युवाओं को मिला रोजगार

    Updated: Sat, 01 Nov 2025 09:47 PM (IST)

    हरियाणा दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि तीन लाख युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी मिली है। सरकार कौशल विकास और शिक्षा पर जोर दे रही है। राज्य में स्टार्टअप्स की संख्या में भी वृद्धि हुई है, जिससे हरियाणा समृद्धि की ओर अग्रसर है।

    Hero Image

    हरियाणा दिवस: CM नायब ने गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां। फोटो सीएम एक्स

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा दिवस पर शनिवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हरियाणा की पारदर्शी भर्ती व्यवस्था मिसाल बन गई है। इस दौरान तीन लाख युवाओं को पूरी पारदर्शिता के आधार पर सरकारी सेवाओं में नियुक्ति दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें से एक लाख 80 हजार युवाओं को नियमित सरकारी पदों पर नियुक्त किया गया है, जबकि एक लाख 20 हजार युवाओं को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

    मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार हरियाणा को इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और समावेशी विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ा रही है।

    युवाओं की प्रतिभा का सम्मान करते हुए ग्रुप-सी और ग्रुप-डी की भर्तियों में इंटरव्यू की प्रक्रिया समाप्त की गई है। हरियाणा का यह भर्ती पारदर्शिता माडल आज पूरे देश में अच्छा उदाहरण बन चुका है, जिसकी सराहना स्वयं प्रधानमंत्री भी कई बार कर चुके हैं।

    शिक्षा के साथ कौशल विकास पर जोर

    उन्होंने कहा कि हरियाणा दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने आज पंचकूला में किया।

    आगामी हरियाणा दिवस से साप्ताहिक पुस्तक मेले का आयोजन भी किया जाएगा। राज्य सरकार युवाओं को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षा के साथ-साथ उनके कौशल विकास पर भी बल दे रही है। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ईज आफ डूइंग बिजनेस का सुदृढ़ इकोसिस्टम तैयार किया गया है।

    पिछले 11 वर्षों में राज्य में 12 लाख 20 हजार 872 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों का पंजीकरण हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप 28 हजार 378 करोड़ रुपये का निवेश संभव हुआ है। वर्तमान में राज्य में 9,500 से अधिक स्टार्टअप्स कार्यरत हैं तथा 19 यूनिकार्न कंपनियां भी हैं।

    इससे स्पष्ट है कि हरियाणा समृद्धि की नई परिभाषा लिख रहा है और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

    सभी 24 फसलों की एमएसपी पर खरीद 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है तथा फसल बेचने के 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल खराबे पर किसानों को अब तक 15,627 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है।

    वर्तमान सरकार ने अब तक वंचित अनुसूचित जातियों को उनका अधिकार दिलाने का कार्य किया है, जिससे उन्हें सरकारी नौकरियों, पंचायतों और स्थानीय निकायों के चुनावों में भागीदारी सुनिश्चित हुई है।

    पिछड़ा वर्ग और गरीब वर्ग के कल्याण के लिए भी अनेक योजनाएं लागू की गई हैं।महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कई पहल‘हर घर हर गृहिणी’ योजना के तहत गरीब परिवारों की 14 लाख 50 हजार महिलाओं को प्रतिमाह 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

    ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना के तहत 100 महिलाओं को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण देकर मुफ्त ड्रोन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इस वर्ष 100 और महिलाओं को मुफ्त ड्रोन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक प्रदेश में दो लाख 13 हजार महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाया जा चुका है।