Move to Jagran APP

Haryana Result 2024: हरियाणा के वो 8 बड़े चेहरे जिन्हें विधानसभा चुनाव में खानी पड़ी पटखनी, नहीं भुला पा रहे हार

Haryana Election Result 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव की तस्वीरें अब साफ हो गई हैं। लोगों के सामने परिणाम आ गया है। बीजेपी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस 10 साल बाद भी हरियाणा में वापसी नहीं कर पाई। वहीं इस बार 8 बड़े चेहरे को हार का मुंह देखना पड़ा। बड़े दिग्गज इस हार को नहीं भुला पा रहे हैं।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Tue, 08 Oct 2024 07:34 PM (IST)
Hero Image
Haryana Result 2024: हरियाणा के वो 8 बड़े चेहरे जिन्हें विधानसभा चुनाव में खानी पड़ी पटखनी।

डिजिटल डेस्क, पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव का परिणाम अब सबके सामने आ गया है। इस बार के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे। एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बन रही थी, लेकिन जब परिणाम आने शुरू हुए तो बाजी बीजेपी की तरफ चली गई। हरियाणा में बीजेपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

लेकिन इस बीच, हरियाणा के दंगल में कई ऐसी सीटें हैं, जहां बड़े चेहरे को हार का सामना करना पड़ा। आठ सीटों पर बड़े दिग्गजों को शिकस्त मिली है। इनेलो प्रमुख अभय चौटाला ऐलानाबाद सीट से हार गए। रानिया सीट से निर्दलीय लड़ रहे रणजीत चौटाला को हार का मुंह देखना पड़ा।

आदमपुर सीट से भव्य बिश्नोई को हार मिली। नारनौंद सीट से कैप्टन अभिमन्यु को हार का मुंह देखना पड़ा। अंबाला सिटी से असीम गोयल भी हार गए। बादली से ओपी धनखड़ और सिरसा से गोपाल कांडा को शिकस्त मिली। उचाना कलां से दुष्यंत चौटाला को भी हार मिली।

  • ऐलनाबाद- अभय चौटाला
  • रानिया- रणजीत चौटाला
  • आदमपुर- भव्य बिश्नोई
  • नारनौंद- कैप्टन अभिमन्यु
  • अंबाला सिटी- असीम गोयल
  • बादली- ओपी धनखड़
  • सिरसा- गोपाल कांडा
  • उचाना कलां- दुष्यंत चौटाला

यह भी पढ़ें- Haryana Result 2024: बसपा सुप्रीमो ने किया खेला, BJP को मिला मायावती के गुस्से का फायदा, जानिए कैसे शिफ्ट हुआ वोट

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें