Move to Jagran APP

'एक ही बात कहेंगे EVM खराब है', नतीजों के बीच मनोहर लाल ने दोहराई नायब सैनी की बात; साधा कांग्रेस पर निशाना

Haryana Vidhansabha Election 2024 हरियाणा में मतगणना के बीच रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिल रही है जिससे यह संकेत मिल रहा है कि पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बना सकती है। केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि यह जीत भाजपा के कार्यकर्ताओं और राज्य की जनता के समर्थन के कारण संभव हुई है।

By Agency Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 08 Oct 2024 04:10 PM (IST)
Hero Image
नतीजों के बीच मनोहर लाल ने दोहराई नायब सैनी की बात

एएनआई, चंडीगढ़। हरियाणा में मतगणना के बीच रुझानों में बीजेपी को बढ़ोतरी मिल रही है। इस क्रम में केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि चुनाव का मुद्दा यह था कि हमने हरियाणा के पहलवानों, किसानों, युवाओं के लिए जो काम किया है, वह कांग्रेस कभी नहीं कर सकती।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि इस जीत का श्रेय हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं और राज्य की जनता को जाता है। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पहले ही कह चुके हैं कि एक दिन आएगा जब जनता जवाब देगी और ये कांग्रेस एक ही बात कहेंगे ईवीएम खराब है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और कामकाज के तरीके के कारण हरियाणा में भाजपा को लगातार तीसरी बार जनादेश दिया है।

50 सीटों पर आगे बीजेपी

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर नवीनतम रुझानों के अनुसार, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री की टिप्पणी तब आई जब भाजपा राज्य विधानसभा चुनाव जीतने की ओर अग्रसर थी और पार्टी 90 में से लगभग 50 सीटों पर आगे चल रही थी। मनोहर लाल ने कहा कि लोगों ने एक संदेश भेजा है। मोदी सरकार की नीतियां, उपलब्धियां और कामकाज का तरीका लोगों पर प्रभाव छोड़ रहा है। इसके जवाब में, लोगों ने भाजपा को लगातार तीसरी बार जनादेश दिया है

नौ साल से अधिक के कार्यकाल के बाद, अनुभवी भाजपा नेता को इस साल मार्च में लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया और उनकी जगह नायब सिंह सैनी को नियुक्त किया गया। नायब सैनी ने कहा, यह पहली बार है कि कोई पार्टी तीसरी बार हरियाणा में अपनी सरकार बनाने जा रही है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में जीता चुनाव: नायब सैनी

उधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं हरियाणा के लोगों का धन्यवाद करता हूं और मैं इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देता हूं। उनके आशीर्वाद से और उनकी नीतियों पर हरियाणा के लोगों ने मुहर लगाई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक जीत हुई है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें