पानीपत में वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
पानीपत रेलवे जंक्शन पर ट्रैक पार करते समय एक 45 वर्षीय युवक विजय तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट ...और पढ़ें
-1791494337779_m.webp)
वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
पानीपत जंक्शन पर वंदे भारत की चपेट में आया युवक।
ट्रैक पार करते समय 45 वर्षीय विजय की मौत।
यात्रियों और पत्नी की चेतावनी अनसुनी कर दी।
जागरण संवाददाता, पानीपत। रेलवे जंक्शन पर वीरवार को ट्रैक पार करते समय एक युवक तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में 45 वर्षीय युवक कश्यप कालोनी निवासी विजय की मौत हो गई। जीआरपी ने बताया कि विजय जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर था। उसे प्लेटफार्म नंबर एक की ओर जाना था। इसी दौरान वह ट्रैक पार करने लगा।
इसी समय ट्रैक पर वंदे भारत एक्सप्रेस आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। जंक्शन पर मौजूद यात्रियों ने युवक को ट्रैक पर जाते देखकर आवाज भी लगाई, लेकिन उसने उनकी आवाज नहीं सुनी। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी आवाज देती रही लेकिन विजय ने एक न सूनी। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि युवक कश्यप कालोनी का रहने वाला है।
