विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानीपत में इलाज के दौरान महिला की मौत, स्वजन ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा

Published: Tue, 29 Sep 2026 04:07 AM (IST)

पानीपत के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही और अधिक ...और पढ़ें

पानीपत में इलाज के दौरान महिला की मौत। सांकेतिक फोटो

पानीपत में इलाज के दौरान महिला की मौत। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. पानीपत अस्पताल में इलाज के दौरान महिला कमलेश की मौत।

  2. परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही और अधिक वसूली का आरोप लगाया।

  3. पुलिस हस्तक्षेप के बाद परिजनों ने कार्रवाई से इनकार किया।

जागरण संवाददाता, पानीपत। सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार रात इलाज के दौरान यूपी के कैराना निवासी 48 वर्षीय कमलेश की मौत हो गई। मौत के बाद स्वजन ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और इलाज के नाम पर रुपये लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर चांदनीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्वजन को समझाकर शांत कराया।

कमलेश के स्वजन का कहना है कि रविवार दोपहर करीब दो बजे बुखार की शिकायत के चलते कमलेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि आयुष्मान योजना के तहत भर्ती होने के बावजूद दवाओं और जांच के नाम पर उनसे करीब 28 से 29 हजार रुपये लिए गए। तबीयत में सुधार नहीं होने पर स्वजन ने दूसरे अस्पताल में रेफर करने की मांग की।

आरोप है कि रेफर कराने के दौरान दोबारा बिल दिया गया। उनका दावा है कि तीन हजार रुपये के भुगतान को लेकर महिला को शिफ्ट करने में देरी हुई। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। स्वजन ने अंतिम समय में चिकित्सकों के बजाय अन्य कर्मचारियों से उपचार कराने का भी आरोप लगाया। मौत से गुस्साए स्वजन ने रविवार देर रात सनौली रोड पर जाम लगा दिया।

इस संबंध में थाना चांदनी बाग प्रभारी किरण का कहना है कि मामले में महिला के स्वजन ने लिखित में समझौता दिया है कि वो मामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहते। स्वजन ने शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया।