Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोडवेज ने अचानक बदल दिया आगरा रूट की बस का समय, यात्रियों ने निजी बसों को लाभ पहुंचाने का लगाया आरोप

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 04:21 PM (IST)

    रोडवेज विभाग ने अचानक आगरा रूट की बस का समय बदल दिया है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्रियों ने आरोप लगाया है कि यह बदलाव निजी बसों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया है। वे रोडवेज से समय पहले जैसा करने की मांग कर रहे हैं।

    Hero Image

    रोडवेज के फैसले से यात्रियों में नाराजगी।

    जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। स्थानीय रोडवेज डिपाे से रोडवेज प्रबंधन की तरफ से आगरा के लिए पिछले करीब छह वर्ष से सुबह 6.40 बजे चलने वाली बस का अचानक समय बदल दिया गया है, जिसने दैनिक यात्रियों की परेशानी को बढ़ा दिया है। इस बस से रोजाना सुबह बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी व अन्य यात्री भिवाड़ी, सोहना, तावड़ू व पलवल ड्यूटी के लिए जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसा नहीं है कि इस बस में रोडवेज को अच्छी आमदनी नहीं हो रही थी, लेकिन अच्छी आमदनी के बावजूद बस के समय में बदलाव किया गया है। इस बस से रोडवेज को 40 से 45 रुपये प्रति किलोमीटर तक की रिसीट मिल रही थी। अब यह बस रेवाड़ी डिपाे से सुबह सात बजे रवाना हो रही है जबकि सुबह 7.10 बजे नूंह डिपो की बस इस रूट पर संचालित हो रही है।

    आरोप है कि कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते बस के समय में बदलाव किया गया है। जोकि अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। पहले भी कर्मचारियों पर निजी बसों को लाभ पहुंचाने के आरोप लगते रहे हैं।

    परिवहन मंत्री को भेजी गई है शिकायत

    बस का समय पूर्व की तरह करने को लेकर दैनिक यात्रियों ने रोडवेज महाप्रबंधक को शिकायत दी गई है, लेकिन दैनिक यात्रियों की शिकायत के बावजूद रोडवेज प्रबंधन की तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एक यात्री की तरफ से परिवहन मंत्री को भी शिकायत भेजी गई है। जानकारी के अनुसार एक कर्मचारी के रिश्तेदार की बस धारूहेड़ा से इस रूट पर आगरा जाती है, जिसे फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया है।

    वर्तमान में स्थानीय डिपो से रेवाड़ी-मथुरा के लिए सुबह 5.45 बजे बस चलती है। उसके बाद सुबह 6.10 बजे व सात बजे आगरा के लिए बस जाती है। वहीं अलीगढ़ के लिए सुबह 7.40 बजे बस रवाना होती है। यह बसें सोहना, तावड् व पलवल होकर जाती हैं। लेकिन दैनिक यात्रियों की सुबह 6.40 बजे चलने वाली बस का समय सही बैठ रहा था, लेकिन अब इसे सात बजे कर दिया गया है। इसके चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है।

    आगरा रूट की बस के समय में बदलाव को लेकर हमारे पास शिकायत आई थी। सीआइ से इस बारे में रिपोर्ट ली जाएगी। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। रोडवेज की तरफ से आमजन को बेहतर सेवाएं देने का प्रयास किया जाएगा।

    -

    निरंजन कुमार, महाप्रबंधक रोडवेज