Rewari vidhan sabha Chunav Result: कांग्रेस का गढ़ बचा पाएंगे चिरंजीव राव या बीजेपी करेगी जीत का दावा?
Rewari election Result यह सीट 1967 से लेकर अब तक कांग्रेस का अभेद्द किला रहा है। इसी सीट से पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव 1991 से 2009 के बीच लगातार पांच बार विधायक रहे। 2019 के चुनाव में कैप्टन अजय यादव के बेटे चिरंजीव राव मैदान में हैं। क्या चिरंजीव राव फिर से जीत हासिल करेंगे या लक्ष्मण यादव का होगा कब्जा? जानिए इस सीट का पूरा विश्लेषण।
डिजिटल डेस्क, रेवाड़ी। Rewari Vidhan Sabha Election Result 2024:15वीं हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 8 अक्टूबर यानी मंगलवार को मतों की गिनती होगी। काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी। वहीं दोपहर तक इसके रुझान सामने आ जाएंगे। कांग्रेस ने एक बार फिर चिरंजीव राव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने लक्ष्मण सिंह यादव को मैदान में उतारा है।
67 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान
रेवाड़ी विधान सभा में कुल 259 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। यहां कुल 2,53,892 मतदाता हैं, जिनमें 1,32,555 पुरूष, 1,21,337 महिलाएं और 6 थर्ड जेंडर हैं। इन सभी ने 15वीं विधानसभा चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 5 अक्टूबर को करीब 67.50 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रेवाड़ी से वर्तमान में विधायक कांग्रेस के चिरंजीव राव हैं। वह लालू यादव के दामाद भी हैं।
कांग्रेस का अभेद्द किला रही है यह सीट
यह सीट 1967 से लेकर अब तक कांग्रेस का अभेद्द किला रहा है। इसी सीट से पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव 1991 से 2009 के बीच लगातार पांच बार विधायक रहे। 2019 के चुनाव में कैप्टन अजय यादव के बेटे और लालू प्रसाद यादव के दामाद चिरंजीव राव 43,870 वोट लेकर चुनाव में विजयी रहे। बीजेपी इस सीट पर सिर्फ एक बार 2014 में जीत हासिल कर पाई है।