Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rewari Vidhan Sabha Chunav Voting: रेवाड़ी में मतदान शुरू, दोपहर 1 बजे तक 38.2 फीसदी वोटिंग

रेवाड़ी जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। जिले में कुल 792 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बावल में 257 कोसली में 276 और रेवाड़ी में 259 पोलिंग बूथ हैं। जिले में कुल 732913 मतदाता हैं जिनमें 382482 पुरुष 350424 महिलाएं और 7 थर्ड जेंडर हैं। मतदाताओं के उत्साह वर्धन के लिए पिंक यूथ पीडब्ल्यूडी और पीतल नगरी थीम पर बूथ बनाए गए हैं।

By Satyendra Singh Edited By: Monu Kumar Jha Updated: Sat, 05 Oct 2024 02:20 PM (IST)
Hero Image
Haryana News: सात बजे से मतदान प्रक्रिया आरंभ।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। Haryana vidhan sabha Election 2024: जिला रेवाड़ी में तीनों विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान आरंभ हुआ। सुबह मॉकपोल के बाद सात बजे से मतदान प्रक्रिया आरंभ हुई। जिला रेवाड़ी में विधानसभा चुनाव के लिए कुल 792 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 72-बावल में 257, 73-कोसली में 276 तथा 74-रेवाड़ी विस में 259 पोलिंग बूथ हैं। वोटिंग से जुड़ी पाएं हर एक अपडेट:

Rewari vidhan sabha Chunav 2024 Live:

  • दोपहर 1 बजे तक 38.2 फीसदी वोटिंग।
  • सुबह 11 बजे तक 13.5 फीसदी वोटिंग
  • सुबह 9 बजे तक 5.3 फीसदी वोटिंग हुई है।
  • रेवाड़ी के सेक्टर 4 में मतदान करने के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाते भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव व उनकी पत्नी सविता यादव

  • रेवाड़ी शहर के मॉडल टाउन स्थित हिंदू हाई स्कूल में वोट डालने के बाद उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाई कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव उनकी माता शकुंतला देवी, उनकी पत्नी अनुष्का यादव व उनके पिता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव व स्वजन।

  • रेवाड़ी के सेक्टर चार में स्थितबूथ नंबर 188 पर ईवीएम हुई खराब 45 मिनट मशीन रही बंद। दूसरी मशीन लगाकर चालू किया मतदान। लगी मतदाताओं की कतार।

  • रेवाड़ी की बावल सीट के बूथ नंबर 184 पर पोखरण से मतदान करने के लिए पहुंची सोनिया पोखरण में अध्यापिका है सोनिया। विकास के मुद्दे पर दिया वोट।

  • रेवाड़ी, बावल,कोसली विधानसभा सीट पर सुबह आठ बजे तक 9 प्रतिशत हुआ मतदान।
  • रेवाडी सीट से इनेलो बसपा प्रत्याशी विजय सोमाणी अपने पुत्र विशाल सोमाणी के साथ मतदान करने के बाद लौटे।

  • रेवाड़ी : नई अनाजमंडी में मतदान करने लौटे पहले मतदाता कांता देवी और सुरेश कुमार। दोनों पति पत्नी हैं। सुरेश कुमार कॉपरेटिव बैंक मैनेजर हैं।

  • नई अनाजमंडी में मतदान करने पहुंचे मतदाता। मोबाइल लेकर जाने नहीं दिया जा रहा है। मीडिया को भी अनुमती नहीं है। यहां तीन बूथ हैं।

  • अशोक कुमार, किरण और पुलकित सैक्टर एक रेवाड़ी में मतदान करने पहुंचे सबसे पहले। बीच में खड़े अशोक कुमार पुलिस विभाग में होने के कारण पहले मतदान करने पहुंचे हैं।

जिला में 732913 मतदाता कर रहे हैं बावल, कोसली व रेवाड़ी के विधायक का चुनाव के लिए मतदान रेवाड़ी जिला में इस बार कुल 732913 वोटर बावल, कोसली व रेवाड़ी के विधायक का चुनाव के लिए मतदान करेंगे।

रेवाड़ी जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र 72-बावल, 73-कोसली व 74-रेवाड़ी में कुल वोटर की संख्या 732913 है। इनमें 382482 पुरूष, 350424 महिलाएं व सात थर्ड केंद्रशामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र अनुसार आंकड़ों पर नजर डालें तो 72-बावल विस क्षेत्र में कुल 229170 मतदाता हैं।

इनमें 119626 पुरूष व 109544 महिलाएं, 73-कोसली विस क्षेत्र में कुल 249851 मतदाता हैं। 130301 पुरूष, 119549 महिलाएं व 1 थर्ड जेंडर तथा 74-रेवाड़ी विस क्षेत्र में कुल 253892 मतदाता हैं, जिनमें 132555 पुरूष, 121337 महिलाएं व 6 थर्ड जेंडर हैं।

उन्होंने कहा कि जिले में 792 ईवीएम से चुनाव होगा, इनके अलावा रिजर्व ईवीएम भी रखी गई है। रिजर्व में भी पोलिंग पार्टियों की डयुटिया लगाई गई है। चुनाव डयूटी में लगभग 5000 अधिकारी/कर्मचारी लगाए गए है। इनके अलावा 25 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 66 सैक्टर आफिसर भी तैनात रहेंगे।

मतदाताओं के उत्साह वर्धन के लिए पिंक, यूथ, पीडब्लयुडी और पीतल नगरी थीम पर बूथ स्थापित किए गए। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं के उत्साह वर्धन के लिए पिंक, यूथ, पीडब्लयुडी और पीतल नगरी थीम पर आधारित बूथ भी बनाए गए हैं।

रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में शिशुशाला में पिंक बूथ तथा सैक्टर एक के अंतोदय भवन में पीतल नगरी थीम पर आधारित मतदान केंद्र स्थापित किया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें