रेवाड़ी में डेरी संचालक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, बचपन के दोस्त की पत्नी से थे अवैध संबंध
रेवाड़ी के कमालपुर गांव में डेरी संचालक की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मृतक के बचपन के ...और पढ़ें
-1789119118573_m.webp)
रेवाड़ी में डेरी संचालक की हत्या का खुलासा। जागरण
HighLights
रेवाड़ी में डेरी संचालक की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश।
मृतक के दोस्त की पत्नी से अवैध संबंध हत्या का कारण बने।
मुख्य आरोपी प्रवीण और भतीजा अमन गिरफ्तार, रिमांड पर लिए गए।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी के गांव कमालपुर में डेरी संचालक की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।
मृतक के अपने बचपन के दोस्त प्रवीण उर्फ पपला की पत्नी के साथ पिछले करीब 2 साल से अवैध संबंध थे। इसी रंजिश के चलते प्रवीण ने अपने भतीजे अमन के साथ मिलकर डेरी संचालक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जड़थल गांव से गिरफ्तार किया है।
तीन दिन के रिमांड पर लिया
पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी प्रवीण उर्फ पपला और उसके भतीजे अमन को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, वारदात की पूरी योजना और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में पूछताछ कर रही है।
सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया
बता दें कि हत्या की यह वारदात 7 सितंबर को गांव कमालपुर में हुई थी। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। मृतक डेरी का संचालन करता था। प्रवीण उर्फ पपला और मृतक बचपन से दोस्त थे। दोनों के बीच लंबे समय से दोस्ती थी, लेकिन मृतक के प्रवीण की पत्नी के साथ संबंध होने की जानकारी सामने आने के बाद पपला ने हत्या की साजिश बनाई।
इस वारदात को अंजाम देने में उसने अपने भतीजे अमन को साथ लिया और दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। इसके बाद 7 सितंबर को मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया गया।
हत्या के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की।
यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में बीजेपी नेता के भतीजे की हत्या, CCTV में कैद हुई दोस्त की खौफनाक करतूत
