रोहतक में खूनी गैंगवार: पुलिस चौकी से 50 कदम दूर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार लोगों की मौत
हरियाणा के रोहतक में मिलन ढाबे पर खूनी गैंगवार में स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने चार युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई।
HighLights
रोहतक के मिलन ढाबे पर हुई खूनी गैंगवार
स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने चार युवकों को गोली मारी
वारदात को भाऊ और सन्नी रिटोलिया गैंगवार से जोड़ा
जागरण संवाददाता, रोहतक। हरियाणा के रोहतक में खूनी गैंगवार हुई है। बुधवार को देर रात यहां मिलन ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग हुई, जिसमें चार युवकों की हत्या कर दी गई है।
यह वारदात खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई है। मृतकों में रिंकू पुत्र जगबीर वासी डिघल, विनित पुत्र जयबीर डिघल , गन्जू वासी डिघल और हिमांशु पुत्र राजबीर वासी बेरी शामिल है।

50 से ज्यादा राउंड फायर
जानकारी के मुताबिक, स्विफ्ट कार में सवार पांच हथियारबंद बदमाश पहुचे थे। आरोपितों ने खाना खा रहे युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियों की आवाज से ढाबे पर मची भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए लोग टेबल और कुर्सियों के पीछे छिप गए। बदमाशों ने करीब 50 से ज्यादा राउंड फायर किए हैं।

इस घटना में तीन युवकों की खाने की टेबल पर ही मौत हो गई। जबकि, जान बचाकर भागे चौथे युवक को भी बदमाशों ने पीछा करके गोलियों से भून डाला। जिसके चलते उसकी भी मौत हो गई। मृतकों में तीन झज्जर जिले के डीघल गांव और एक बेरी क्षेत्र का रहने वाला युवक बताया जा रहा है।

वारदात के बाद घूमते रहे बदमाश
वारदात के बाद हथियार लहराते हुए कई मिनट तक मौके पर घूमते रहे बदमाश और फिर मौके से भाग गए। वारदात के बाद रोहतक पुलिस रेंज के आईजी हामिद अख्तर और एसपी गौरव राजपुरोहित समेत जिला पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
कल रात कुछ लोग एक ढाबे पर आए थे। उन पर गोलीबारी की गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। कोई घायल नहीं हुआ है। हमने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह गैंगवार है या नहीं, यह जांच का विषय है। हमने इस मामले के लिए कई टीमें लगाई हैं और हमें जल्द ही कोई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। फिलहाल कोई फुटेज उपलब्ध नहीं है"- ऋषिकांत, रोहतक डीएसपी
वहीं सीआईए, स्पेशल सेल और एफएसएल टीम ने बारीकी से मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इस वारदात को भाऊ रिटोलिया और सन्नी रिटोलिया के बीच गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है।
घटना की जांच के लिए रोहतक पुलिस रेंज के आईजी हामिद अख्तर भी आधी रात घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी गौरव राजपुरोहित समेत जिला पुलिस के तमाम आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थला का जायजा लिया।
इस मामले की सीआईए, स्पेशल सेल और एफएसएल टीम ने बारीकी से छानबीन कर रही है। वारदात को लेकरआशंका है कि डीघल गांव में हुए पिछले दिनों एक युवक के मर्डर से भी इसका जुड़ाव हो सकता है
यह भी पढ़ें- यात्रीगण ध्यान दें! 3 महीने तक रद रहेंगी 12 ट्रेनें, रेलवे ने जारी की पूरी लिस्ट; इन रूटों के यात्री होंगे परेशान
यह भी पढ़ें- हरियाणा के भिवानी में अनोखी शादी, बेटों की तरह दुल्हन को घोड़ी पर बैठाकर निकाला बनवारा; हर तरफ हो रही खूब चर्चा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।