विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक में पुल के नीचे चारपाई पर लेटे थे बुजुर्ग, बस और कार की टक्कर में वाहनों के बीच फंसकर मौत

Published: Fri, 09 Oct 2026 02:44 AM (IST)

महम-बेरी रोड पर एक रोडवेज बस और कार की टक्कर में पुल के नीचे चारपाई पर लेटे 78 वर्षीय मामन ...और पढ़ें

रोहतक में बुजुर्ग की मौत। सांकेतिक फोटो

रोहतक में बुजुर्ग की मौत। सांकेतिक फोटो


HighLights

  1. महम-बेरी रोड पर बस और कार की भीषण टक्कर हुई।

  2. हादसे में 78 वर्षीय मामन की मौके पर ही मौत हो गई।

  3. मृतक पुल के नीचे चारपाई पर लेटा था, वाहनों के बीच फंसा।

संवाद सहयोगी, महम। महम-बेरी रोड पर पुल के पास वीरवार को रोडवेज बस और कार की टक्कर के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति चपेट में आ गया। हादसे में करीब 78 वर्षीय मामन पुत्र विष्णु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें महम सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार रोडवेज बस हिसार से फरीदाबाद की ओर जा रही थी। वहीं कार चालक रवि तालु से नारनौल की ओर जा रहा था। दोनों वाहनों की पुल के नीचे टक्कर हो गई। इसी स्थान पर मामन चारपाई डालकर लेटा हुआ था। टक्कर के बाद वह दोनों वाहनों और पुल के पिलर के बीच फंस गया। हादसा इतना गंभीर था कि मामन की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस हादसे के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है। बताया गया है कि मृतक मामन सैनी के दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी शादीशुदा हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।