Move to Jagran APP

Rai vidhan sabha Chunav Result: राई विधानसभा पर भाजपा की कृष्णा गहलावत ने लहराया परचम, कांग्रेस को 4673 वोट से हराया

Rai election Result कुछ ही घंटों बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 का परिणाम आ जाएगा। इसके बाद पता चल जाएगा कि सोनीपत जिले की राई सीट से कौन अगला विधायक चुना गया है। यहां मुकाबला भाजपा और कांग्रेस का है। राई से भाजपा लगातार दूसरी जीत करना चाहेगी तो वहीं कांग्रेस एक बार फिर से अपना ताज वापस पाना चाहती है।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Updated: Tue, 08 Oct 2024 09:05 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस के जयभगवान आंतिल, भाजपा की कृष्णा गहलावत।

डिजिटल डेस्क, सोनीपत। Rai vidhan sabha Election Result 2024: राई विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। यहां भाजपा की कृष्णा अहलावत ने जीत का परचम लहराया है। कृष्णा अहलावत को कुल 64614 मिले हैं और उन्होंने कांग्रेस के जय भगवान अंतिल को 4673 वोटों से हराया है। इन्हें कुल 59941 वोट मिले। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार प्रतीक राजकुमार शर्मा तीसरे नंबर पर रहे। इन्हें कुल 12,262 वोट मिले।

पिछले चुनाव के क्या थे हाल

राई में भाजपा ने इस सीट लगातार दूसरी जीत हासिल की है। भाजपा ने कृष्णा गहलावत को प्रत्याशी बनाया और कांग्रेस ने जयभगवान आंतिल को मैदान में उतारा।

राई में 2009 और 2014 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से जयतीर्थ दहिया विधायक बने थे। वहीं, 2019 में यहां पर भाजपा ने कब्जा कर लिया था और मोहनलाल बड़ौली विधायक बने।

कांग्रेस की हार की वजह

  • कांग्रेस लहर की ओवरकॉन्फिडेंस
  • स्टार प्रचारकों की दूरी
  • मजबूत चुनावी टीम न होना
  • चुनाव प्रबंधन में कमी
  • स्थानीय नेताओं का कम सहयोग मिला

भाजपा की जीत की वजह

  • 2014 से हलके में सक्रिय रही
  • मार्केटिंग बोर्ड की चेयरमैन रहते कार्य करवाएं
  • भीतरघात का सामना नहीं करना पड़ा
  • स्थानीय नेताओं का भी साथ मिला
  • बेहतर चुनाव प्रबंधन
  • मजबूत चुनावी टीम

किसे कितना वोट प्रतिशत मिला-

  • कृष्णा गहलावत भाजपा- 46.08
  • जयभगवान आंतिल कांग्रेस- 42.75
  • प्रतीक शर्मा निर्दलीय- 8.74
  • प्रमोद दहिया इनेलो- 0.5
  • राहुल निर्दलीय- 0.45
  • सितेंद्र निर्दलीय- 0.29
  • बिजेंद्र जजपा- 0.22
  • देवेंद्र सिंह एसयूसीआई- 0.16
  • संत धर्मबीर युग तुलसी पार्टी- 0.07
  • संदीप कुमार निर्दलीय- 0.05
  • बिजेंद्र कुमार निर्दलीय- 0.05
  • मुकेश कुमार निर्दलीय- 0.04
  • राजेश कुमार निर्दलीय- 0.04
  • राजेश सरोहा आप- 0.2
  • नोटा- 0.35
लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें