विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में सोनीपत से एक और आरोपित अंकित गिरफ्तार, मुंबई पुलिस को मिली 3 दिन ट्रांजिट रिमांड

Published: Wed, 21 Oct 2026 04:03 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 04:15 PM (IST)

मुंबई पुलिस ने टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में गोहाना के बरोदा गांव से अंकित को गिरफ्तार किया है। अंकित पर ...और पढ़ें

कोर्ट में पेश करने के बाद अंकित को मुंबई के लिए लेकर निकलते मुंबई पुलिस के अधिकारी। जागरण

कोर्ट में पेश करने के बाद अंकित को मुंबई के लिए लेकर निकलते मुंबई पुलिस के अधिकारी। जागरण

HighLights

  1. मुंबई पुलिस ने गोहाना से अंकित को गिरफ्तार किया।

  2. अंकित पर टाइगर श्रॉफ की रेकी का आरोप।

  3. आरोपी को तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया।

जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के मामले में मुंबई पुलिस ने गोहाना के गांव बरोदा से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव बरोदा निवासी अंकित के रूप में हुई है।

रेहान ने पूछताछ में नाम किया उजागर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान कुल चार आरोपी मौजूद थे। वारदात को अंजाम देने से ठीक पहले अंकित सिगरेट पीने का बहाना बनाकर वहां से फरार हो गया था।

इससे पहले गिरफ्तार किए गए शूटरों रेहान अंसारी और बरोदा के एक नाबालिग आरोपी ने पूछताछ में चौथे आरोपी के रूप में अंकित की मौजूदगी का खुलासा किया था। इसी आधार पर बुधवार दोपहर मुंबई पुलिस गोहाना पहुँची और गांव बरोदा में दबिश देकर अंकित को दबोच लिया।

तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड का आदेश

पुलिस ने आरोपी को गोहाना कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। इसके बाद मुंबई पुलिस आरोपी को लेकर रवाना हो गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अंकित पर टाइगर श्रॉफ की रेकी करने और उसकी पल-पल की जानकारी शूटरों तक पहुंचाने का गंभीर आरोप है।

इस मामले में बरोदा का एक नाबालिग शूटर पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। अंकित की गिरफ्तारी से इस हाई-प्रोफाइल मामले में कई नए और अहम तथ्यों के उजागर होने की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं इस कार्रवाई के बाद गांव बरोदा में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में कानपुर कनेक्शन, पकड़ी गई महिला का दादारपुर गांव से जुड़ा है रिश्ता, गांव पहुंची पुलिस

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में गर्लफ्रेंड बनी हथियारों की कूरियर, ‘डेड लेटर बॉक्स’ से अमृतसर से पहुंचाए पिस्टल-कारतूस