'अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर प्रधानमंत्री ने हरियाणा का अपमान किया', रैली में सुनीता ने केंद्र पर साधा निशाना
रैली में सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दस साल से प्रदेश में भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं केवल बहकाने का काम किया है। प्रदेश का विकास केवल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। उनकी दिल्ली में दी जा रही सुविधाओं व आप की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर पंजाब में भी लोगों ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है अब प्रदेश की बारी है।
जेएनएन, साढ़ौरा। हरियाणा के यमुनानगर जिले के साढ़ौरा अनाज मंडी में आम आदमी पार्टी (आप) की बदलाव रैली शनिवार को हुई। जिसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने संबोधन किया। मोदी सरकार पर अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया। आप को वोट देने की अपील की। पार्टी की जीत का दावा किया।
सुनीता ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता तंग आ गई है। इसका प्रमाण लोकसभा चुनाव में मिल गया है। विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को सत्ता से दूर करने का मन बना लिया। आप का जनाधार दिनोंदिन बढ़ रहा है। पूरे प्रदेश में बदलाव रैलियां की जा रहीं हैं। भाजपा की सभी गारंटियां फेल हो चुकी हैं। महिलाओं को 1000 रुपये महीना, फ्री बिजली, फ्री शिक्षा सहित पांच गारंटियों की घोषणा की।
📍 यमुनानगर, हरियाणा
— AAP (@AamAadmiParty) July 27, 2024
नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के लाल को जेल में डाला है। उन्होंने हरियाणा को ललकारा है कि मैंने आपके बेटे को जेल डाला है और कहा है कि जो करना है कर लो।
ये हरियाणा का अपमान है। मैं आपसे पूछती हूं कि क्या आप अपना यह अपमान सहेंगे? क्या आप चुप बैठेंगे?… pic.twitter.com/2pVbPRlYqa
उन्होंने कहा दस साल से प्रदेश में भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं, केवल बहकाने का काम किया है। प्रदेश का विकास केवल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। उनकी दिल्ली में दी जा रही सुविधाओं व आप की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर पंजाब में भी लोगों ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है, अब प्रदेश की बारी है।
मोदी ने हरियाणा के बेटे को झूठे केश में फंसाकर जेल में डाला है, ऐसा करके हरियाणा को ललकारा है। यह अरविंद्र केजरीवाल ही नहीं, पूरे प्रदेश का अपमान है। इस अपमान का बदला प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर व आप की सरकार बनाकर लेगी। केजरीवाल किसी के सामने झुकने वाले नहीं हैं, यह एक नाम नहीं सोच बन गई है। जिसे भाजपा सरकार किसी किमत पर दबा नहीं सकती।
आम आदमी पार्टी की रैली में सुशील गुप्ता सहित कई नेताओं नेता संबोधित किया। गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा दोनों पार्टियों को जनता ने नकार दिया है। कांग्रेस के प्रत्याशियों को आप का साथ मिलने से जीत मिली थी। विधानसभा में इन दोनों पार्टियों को हार का सामना करना पड़ेगा।