हमीरपुर में महिला को जातिसूचक शब्द कहने और रास्ता रोकने का आरोप, पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज
हमीरपुर में एक महिला ने पड़ोसी पर जातिसूचक शब्द कहने, रास्ता रोकने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता ने अनुसूचित जाति से होने पर आपत्तिजनक शब्द कहे जाने की शिकायत की।
HighLights
महिला ने पड़ोसी पर जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया।
रास्ता रोकने और गाली-गलौज करने की भी शिकायत की।
हमीरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर में मक्कड़ गांव की एक महिला की शिकायत पर पड़ोसी युवक के खिलाफ जातिसूचक शब्द बोलने, रास्ता रोकने और गाली-गलौज करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता नितिका कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी आशीष कुमार से हुई है, जो राजपूत समुदाय से हैं, जबकि वह अनुसूचित जाति समुदाय से संबंध रखती है।
शिकायत के अनुसार 12 अगस्त को वह अपने पति के साथ किसी शादी समारोह में जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान उनके पड़ोसी परमवीर और उसकी मां ने कथित तौर पर उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें- ज्वाला देवी मंदिर के रहस्य: बिना तेल-बाती जलती हैं 9 ज्योतियां, अकबर का अहंकार भी हुआ था चूर
महिला का आरोप है कि परमवीर ने उसे अपमानजनक जातिसूचक शब्द कहे और बार-बार जाति को लेकर टिप्पणी की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उसके मायके से अनुसूचित जाति की लड़कियां लाकर यहां शादियां करवाने को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई।
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना हमीरपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- पर्यटक नशे में मिले तो उसे थाने नहीं होटल पहुंचाया जाए, हिमाचल प्रदेश में खुलेंगे 24 घंटे रेस्तरां और बार : सुक्खू
