Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शादी से चार दिन पहले लड़के वालों ने किया इन्‍कार, कोर्ट के आदेश पर केस, जानिए पूरा मामला

    By Virender KumarEdited By:
    Updated: Tue, 21 Jun 2022 07:27 PM (IST)

    FIR on Court Order अम्ब पुलिस थाना में कोर्ट के आदेश पर कांगड़ा जिला के एक युवक और उसके माता-पिता पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने पर केस दर्ज किया है। दहेज की मांग को पूरा न करने की वजह से चार दिन पहले शादी करने से इंकार कर दिया।

    Hero Image
    शादी से चार दिन पहले लड़के वालों ने किया इंकार।

    अम्ब, संवाद सहयोगी। FIR on Court Order, अम्ब पुलिस थाना में कोर्ट के आदेश पर कांगड़ा जिला के एक युवक और उसके माता-पिता पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने सहित अन्य आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले में उपमंडल की एक महिला ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को पूरा न करने की वजह से आरोपितों ने चार दिन पहले शादी करने से इन्‍कार कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीडि़त का कहना है कि बेटी की शादी को लेकर वह न केवल सभी तैयारियां कर चुके थे बल्कि अपने संबंधियों और रिश्तेदारों को निमंत्रण भी भेज चुके थे। उक्त मामले संबंध में शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

    2020 में जिला कांगड़ा की तहसील ज्वालामुखी के धनोई गांव के एक परिवार ने शिकायतकर्ता महिला की बेटी के साथ बेटे लड़के की शादी तय की थी। शादी की तारीख अक्टूबर, 2021 निश्चित हुई थी। रिश्ता तय होने पर आरोपितों ने रिश्तेदारों को गिफ्ट आदि देने नाम पर लड़की के माता-पिता का काफी खर्च करवा दिया। उसके बाद उन्होंने लड़की के परिवार पर धूमधाम से रिंग सेरेमनी का आयोजन करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। लड़की के स्वजन ने गरीबी का हवाला देते हुए ऐसा न करने की गुजारिश की, लेकिन लड़के के मां-बाप का इसके लिए राजी न होने पर लड़की के स्वजन ने इस मांग को मानने के बाद आरोपितों ने शादी को धूमधाम से करने की शर्त रख दी।

    मजबूरी में लड़की के स्वजन ने इसके लिए एक टेंट हाउस वाले को दो लाख 90 में बुक कर लिया, जिसमें उन्होंने दो लाख रुपये पेशगी के रूप में भी दे दिया। इस सब के बावजूद शादी से चार दिन पूर्व ही लड़के के स्वजन ने शादी से इंकार कर दिया।

    इस बात को लेकर लड़की के स्वजन ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन पुलिस ने भी आरोपितों पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीडि़त ने ऊना में पुलिस आला अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया पर न्याय न मिला।

    क्या कहते हैं अधिकारी

    अम्ब पुलिस थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपित लोगों के खिलाफ दहेज निरोधक अधिनियम व अन्य आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।