विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मनाली हाईवे पर दयोड़ और हणोगी टनल का ट्रायल, NHAI अधिकारियों और जयराम ठाकुर ने किया निरीक्षण; कब से दौड़ेंगे वाहन?

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Mon, 07 Sep 2026 02:42 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 02:56 PM (IST)

कीरतपुर-मनाली हाईवे पर दयोड़ और हणोगी टनल का ट्रायल हुआ, जिसमें NHAI अधिकारियों और जयराम ठाकुर ने निरीक्षण किया। मंडी ...और पढ़ें

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर हणेगी टनल के बाहर मीडिया से बात करते हुए।

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर हणेगी टनल के बाहर मीडिया से बात करते हुए।

HighLights

  1. दयोड़ और हणोगी टनल का सफल ट्रायल संपन्न हुआ।

  2. टनल 3-4 दिनों में यातायात के लिए खुलेंगी।

  3. मंडी से कुल्लू का सफर अब एक घंटे में होगा।

जागरण टीम, मंडी। कीरतपुर-मनाली हाईवे पर दयोड़ और हणोगी टनल पर वाहनों की आवाजाही का ट्रायल किया गया। ट्रायल सफल रहा है7एनएचएआई के दिल्ली से आए अधिकारियों ने टनल का निरीक्षण किया व इस दौरान नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान जयराम ठाकुर ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जयराम ठाकुर ने कहा कि अधिकारियों से चर्चा हुई है। कुछ सुरक्षा को लेकर जांच की जा रही है। तीन से चार दिन में टनल सुचारू हो जाएंगी।

दवाड़ा फ्लाईओवर की भी जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यास नदी से हाईवे को हो रहे नुकसान पर भी चर्चा की गई। इसको लेकर स्थायी समाधान निकालने पर मंथन हुआ।

एक घंटे में होगा मंडी से कुल्लू का सफर

इन दोनों टनल से यातायात शुरू होने के बाद एक घंटे में मंडी से कुल्लू का सफर हो सकेगा। इससे समय की बचत तो होगी ही साथ ही सफर भी सुरक्षित होगा। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से अब नहीं गुजरना पड़ेगा।

घंटों जाम की समस्या से मिलेगी निजात

जयराम ठाकुर ने कहा कि इन टनलों में यातायात शुरू होने से क्षेत्रवासियों के साथ-साथ मंडी और कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। इस मार्ग पर सफर पहले की अपेक्षा अधिक सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक होगा तथा यात्रा के समय में भी कमी आएगी। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरे से पूर्व ये यातायात इन अत्याधुनिक टनलों से बहाल पर्यटन कारोबार को और गति देगा। साथ ही घंटों जाम की समस्या से भी निजात मिल गई है। 

मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग हिमाचल प्रदेश के पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। टनलों के संचालन से लोगों को कठिन और जोखिमपूर्ण रास्तों से राहत मिलेगी, जबकि आवागमन अधिक सुचारू होगा।

बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ेगा पर्यटन

जयराम ठाकुर ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले हिमाचल प्रदेश में ऐसी परियोजनाएं विकास की गति को तेज करने में सहायक हैं। बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय कारोबार को लाभ पहुंचेगा और लोगों की आवाजाही आसान होगी।

प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हिमाचल में सड़क और सुरंगों का मजबूत नेटवर्क प्रदेश के विकास को नई गति दे रहा है। यह कनेक्टिविटी हिमाचल की आर्थिकी, पर्यटन और जनजीवन के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद किया।

एनएचएआई अधिकारियों को निर्देश

उन्होंने कहा कि जल्द बरसात के कारण क्षतिग्रस्त अन्य स्थलों को भी ठीक किया जाएगा और बार बार यातायात बाधित होने की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी और कुल्लू में जहां भी हाईवे में लोगों को दिक्कतें आ रही हैं, वहां स्थानीय विधायकों और अधिकारियों से राय लेकर काम करें।

औट से बंजार सड़क की मरम्मत करें

उन्होंने औट से बंजार होकर रामपुर जाने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत करने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ द्रंग के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर भी उपस्थित रहे। इसके बाद उन्होंने नगवाईं में भी स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना।

यह भी पढ़ें: 'नशे की खुलेआम बिक्री पुलिस-प्रशासन की बड़ी नाकामी', कंगना रनौत को फिर आया गुस्सा; बोलीं- संपत्ति जब्त करो इनकी