विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

95 रास्ते बंद, ₹1235 करोड़ का नुकसान... हिमाचल में मानसून ने बरपाया कहर, तीन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट

Published: Fri, 04 Sep 2026 09:26 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी वर्षा और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, जिससे 95 सड़कें बंद हो गई हैं।

हिमाचल में मानसून ने बरपाया कहर (फाइल फोटो)

हिमाचल में मानसून ने बरपाया कहर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हिमाचल में वर्षा-भूस्खलन से 95 सड़कें अवरुद्ध, जनजीवन प्रभावित

  2. कांगड़ा, हमीरपुर, सिरमौर में भारी वर्षा का अलर्ट जारी

  3. 198 बिजली ट्रांसफार्मर, 56 पेयजल योजनाएं ठप, करोड़ों का नुकसान

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की वर्षा का दौर लगातार जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के तीन जिलों कांगउ़ा, हमीरपुर और सिरमौर में कुछ स्थानों पर भातरी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

बीते 24 घंटों में बिलासपुर के श्री नैना देवी में सबसे अधिक 130.6 मिलीमीटर, मंडी के मुरारी देवी में 85.8 और सिरमौर के नाहन में 45.4, कसौली में 45 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

95 सड़कें बंद

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वर्षा और भूस्खलन के कारण प्रदेश भर में बंद 95 सड़कों में मंडी में 38, कुललू में 22 और सिरमैार में 10 सड़कें बंद हैं।

जिन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कों के अलावा बुनियादी सुविधाओं पर भी गहरा असर पड़ा है।राज्य में 198 बिजली के ट्रांसफार्मर और 56 पेयजल योजनाएं ठप हो गई हैं। जिससे कई इलाकों में बिजली-पानी का संकट गहरा गया है। लोगों और पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

भारी आर्थिक व जनहानि

मानसून सीजन 30 जून से 2 सितंबर के दौरान प्रदेश को अब तक बुनियादी ढांचे, लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग समेत निजी संपत्ति को मिलाकर लगभग 1,235.44 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।अब तक विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के कारण 108 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि सड़क हादसों में 158 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- 5 सेकंड की देरी और... हिमाचल में भारी बारिश के बीच दुकान छोड़कर भागा युवक, सामने आया रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन कड़े तेवर दिखाएगा मौसम, भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी