IND W vs AUS W Highlights: महिला हॉकी विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा भारत का सपना, सेमीफाइनल में जाएगी टीम इंडिया
India Women's vs Australia Women's Highlights: महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया। मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Women's vs Australia Women's Hockey World Cup 2026: महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया। मुकाबले में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसी के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल के रेस से बाहर हो गई है। भारतीय टीम 1974 के बाद से कभी भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंची है।
Women's Hockey World Cup 2026 LIVE Updates: तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त
भारतीय महिला और ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। दोनों टीमों के बीच अब तक तीनों क्वार्टर में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे क्वार्टर में गोल किया लेकिन इसे डेंजर गोल करार दिया गया और इस वजह से इसे रद कर दिया गया। तीसरा क्वार्टर समाप्त होने के बाद स्कोर 0-0 है।
IND W vs AUS LIVE Score: दूसरे हाफ का खेल शुरू
भारतीय महिला टीम को अगर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना है, तो उन्हें दूसरे हाफ में दम दिखाना होगा। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। ऐसे में भारतीय टीम तीसरे क्वार्टर में गोल कर ऑस्ट्रेलिया पर बढ़त हासिल करना चाहेगी।
IND W vs AUS W, Women's Hockey World Cup: पहले हाफ का खेल समाप्त
महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलियाई और टीम इंडिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन कोई भी टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी।
India vs Australia, Women's Hockey World Cup: पहले क्वार्टर का खेल हुआ समाप्त
महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का पहला क्वार्टर समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलियाई टीम के बीच मुकाबला पहले क्वार्टर में बेहद कड़ा रहा लेकिन दोनों में से कोई भी टीम गोल नहीं कर सका। पहले क्वार्टर की समाप्तिक के बाद स्कोर 0-0 है।
India vs Australia LIVE: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबला शुरू
महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। टीम इंडिया अगर इस मैच में जीत हासिल करती है, तो वे सेमीफाइनल की रेस में बने रहेंगे।
India vs Australia LIVE: भारत की शुरुआती 11
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की शुरुआती 11 का एलान कर दिया गया है। सविता पूनिया गोलकीपर होंगी, जबकि सलीमा टेटे कप्तानी करेंगी।
STARTING XI IS LOCKED IN. 🇮🇳🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 23, 2026
The Indian Women’s Team is ready for the virtual quarterfinal against Australia at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🏑🏆
One game. One win. One historic semifinal spot. 💪🇮🇳
📺 Star Sports Select 2 (SD+HD) + Khel & JioHotstar… pic.twitter.com/K5inxNMYjF
Women's Hockey World Cup 2026 LIVE: भारत और ऑस्ट्रेलिया का हेड टू हेड रिकॉर्ड
महिला हॉकी वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत पर अपना दबदबा बनाए रखा है। विश्व कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 6 मैचों में जीत हासिल की है। भारतीय टीम अब तक एक बार कंगारुओं को हरा सकी है, जबकि एक मैच ड्रॉ पर समाप्त किया है।
IND W vs AUS W LIVE Score: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम का स्क्वाड
एलिस अर्नॉट, जोसेलिन बार्ट्राम, सारा बायर्न्स, क्लेयर कोलविल, ओलिविया डाउन्स, नीसा फ्लिन, अलाना कावानाघ, स्टेफ़नी कर्शॉ, एमी लॉटन, मॉर्गन मैथिसन, केटलिन नोब्स, एलीशा पॉवर, कोर्टनी शोनेल, लूसी शर्मन, कैरी सोमरविले, ग्रेस स्टीवर्ट, टैटम स्टीवर्ट, मारिया विलियम्स, अबीगैल विल्सन, ग्रेस यंग।
IND W vs AUS W LIVE Score: भारतीय टीम का स्क्वाड
सविता पूनिया, बिचू देवी खारीबाम, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास, निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग, लालरेम्सियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग।
IND W vs AUS W LIVE Score: लाइव ब्लॉग
भारतीय महिला हॉकी टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात के 10:30 बजे से खेला जाना है। टीम इंडिया के लिए ये मैच करो या मरो जैसा है।
