विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'क्रिकेट में इतनी ड्रामेबाजी क्यों?' मैच के बाद भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने मिलाए हाथ, सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस

Updated: Thu, 20 Aug 2026 02:36 PM (IST)

हॉकी विश्‍व कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में बुधवार को भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान को 5-3 से शिकस्‍त दी।

भारत और पाकिस्‍तान टीम

भारत और पाकिस्‍तान टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। हॉकी विश्‍व कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में बुधवार को भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान को 5-3 से शिकस्‍त दी। नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन में इस जीत के साथ भारतीय टीम ग्रुप डी में टॉप-2 में पहुंच गई। इतना ही नहीं हरमनप्रीत सिंह की कप्‍तानी वाली टीम ने अगले चरण के लिए क्‍वालीफाई भी कर लिया है।

मैदान पर कड़े मुकाबले के बावजूद दोनों टीमों के बीच दोस्ताना माहौल देखने को मिला। मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को हाई-फाइव किया। अपने-अपने राष्ट्रगान बजने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी लाइन में खड़े हुए और एक-दूसरे से 'हाई-फाइव' किया। उन्होंने मैच से पहले हाथ मिलाने की पारंपरिक रस्म को नहीं निभाया।

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाने से परहेज किया है। हालांकि, हॉकी में ऐसा होता नहीं दिख रहा है। पिछले साल 'सुल्तान ऑफ जोहोर कप' के दौरान भी दोनों टीमों ने मैच के बाद हाथ मिलाया था। एम्सटेलवीन में मैच खत्म होने के बाद भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाए।

ऐसे में सोशल मीडिया पर नई बहस छिड़ गई है। लोग एक्‍स पर लिख रहे हैं कि क्रिकेट में ही क्‍यों ड्रामेबाजी करते हैं। भारत और पाकिस्‍तान की क्रिकेट टीम आईसीसी इवेंट्स और एशिया कप में खेलती नजर आती हैं। हालांकि, मैच के बाद दोनों ही टीमों के प्‍लेयर्स हाथ नहीं मिलते हैं। टॉस के दौरान कप्‍तान ने भी हाथ नहीं मिलाया।

WhatsApp Image 2026-08-20 at 14.34.02

WhatsApp Image 2026-08-20 at 14.33.13

मैच की बात करें तो कप्तान हरमनप्रीत सिंह और स्ट्राइकर अभिषेक ने दो-दो गोल किए। भारत ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर पिछले एक दशक से चली आ रही अपनी अजेय बढ़त को बरकरार रखा। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में पाकिस्तान का सफर खत्म हो गया।

आठ साल बाद अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे पाकिस्तान ने तीन गोल खाने के बाद वापसी की कोशिश की, लेकिन भारत ने संयम बनाए रखा और वैगनर स्टेडियम में यादगार जीत हासिल की। कप्तान हरमनप्रीत (5वें, 21वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल किए।
अभिषेक (11वें, 24वें मिनट) ने दो शानदार फील्ड गोल किए और हार्दिक सिंह (34वें मिनट) ने भारत के लिए पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। पाकिस्तान के लिए हनान शाहिद (22वें, 46वें मिनट) ने दो गोल किए, जबकि सुफियान खान (24वें मिनट) ने पेनल्टी कॉर्नर से एक गोल किया।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को हाई वोल्‍टेज मैच में रौंदा, शान से नॉकआउट में पहुंची 'सरपंच' साहब की सेना

यह भी पढ़ें- IND vs PAK Highlights: भारत ने पाकिस्तान पर कायम रखी अपनी बादशाहत, हॉकी विश्व कप में बुरी तरह से रौंदा