विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हॉकी विश्व कप: भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध हर हाल में जीतना होगा

Updated: Sat, 22 Aug 2026 11:33 PM (IST)

भारतीय महिला हॉकी टीम को अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए रविवार को पिछले विश्व कप की कांस्य पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मुकाबले को क्वार्टर फाइनल की तरह खेलना होगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम

पीटीआई, एम्सटेलवीन। ओलिंपिक और विश्व चैंपियन नीदरलैंड्स से पिछले मैच में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद पराजय का सामना करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को अब सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए रविवार को पिछले विश्व कप की कांस्य पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मुकाबले को क्वार्टर फाइनल की तरह खेलना होगा।

दूसरे दौर के पहले मुकाबले में भारत को दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड्स ने शुक्रवार को 2-0 से हराया जो इस विश्व कप में उसकी पहली हार थी। डिफेंस और खासकर गोलकीपरों ने शानदार प्रदर्शन किया वरना सह मेजबान टीम की जीत का अंतर और अधिक हो सकता था। नए प्रारूप के तहत भारत को ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन से नहीं खेलना है, क्योंकि पहले दौर में दोनों के बीच मुकाबला हो चुका है और उसके ड्रॉ रहने से भारत के पास एक अंक है।

नीदरलैंड्स भी पूल ए में ऑस्ट्रेलिया को हराने से तीन अंक लेकर दूसरे दौर में पहुंचा है यानी उसके पास अब दो मैचों के छह अंक है। चीन और ऑस्ट्रेलिया का मैच ड्रॉ रहा है जिससे चीन के दो और ऑस्ट्रेलिया का एक अंक है। नीदरलैंड्स अगर चीन को हरा देता है या ड्रॉ खेलता है तो ऑस्ट्रेलिया को हराने पर भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा।

वहीं, चीन के हारने और भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच ड्रॉ रहने पर गोल औसत के आधार पर फैसला होगा। चीन ने अब तक तीन गोल गंवाए और तीन किए हैं जिससे गोल औसत शून्य है जबकि भारत ने दो गोल किए और चार गंवाए हैं जिससे औसत माइनस दो है और ऑस्ट्रेलिया ने तीन गोल किए जबकि पांच गंवाए है जिससे उसका भी औसत माइनस दो है। ऐसे में भारत को चीन के बड़े अंतर से हारने की भी दुआ करनी होगी।

यह भी पढ़ें- FIH महिला हॉकी विश्व कप 2026 में भारत को लगा झटका, नीदरलैंड्स के हाथों 2-0 से मिली करारी शिकस्त

यह भी पढ़ें- IND W vs ENG W Highlights: इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में रोमांच की सारी हदें पार, महिला हॉकी वर्ल्ड कप के अगले राउंड में पहुंची टीम इंडिया