Move to Jagran APP

भारतीय महिला हॉकी टीम ने नामीबिया को 7-2 से हराया, सेमीफाइनल में होगा न्यूजीलैंड से सामना

भारतीय खिलाड़ियों ने मैच की शुरुआत में ही दो गोल कर नामीबिया पर दबाव बना लिया था। भारत की ओर से महिला चौथरी (3 और 19 मिनट में) और दीपिका (4 और 26 मिनट) ने दो-दो गोल दागे। रूताजा (22वें मिनट) अक्षता (23वें मिनट) और अजमिना ने (28वें) एक-एक गोल दागे। नामीबिया की ओर से जिवांका (18वें मिनट) और अंथिया (30वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

By Agency Edited By: Umesh Kumar Thu, 25 Jan 2024 10:18 PM (IST)
Indian women hockey ने नामिबिया को हराया। फाइल फोटो

मस्कट, प्रेट्र। भारतीय महिला हॉकी टीम ने गुरुवार को यहां हॉकी5 महिला वर्ल्ड कप में नामीबिया को 7-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। यह भारतीय टीम की पूल C में लगातार तीसरी जीत थी। टीम अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पूल D में दूसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम ने पहले पोलैंड को 5-4 से और फिर अगले मैच में अमेरिका को 7-3 से मात दी थी।

बात करें इस मैच की तो भारतीय खिलाड़ियों ने मैच की शुरुआत में ही दो गोल कर नामीबिया पर दबाव बना लिया था। भारत की ओर से महिला चौथरी (3 और 19 मिनट में) और दीपिका (4 और 26 मिनट) ने दो-दो गोल दागे। रूताजा (22वें मिनट), अक्षता (23वें मिनट) और अजमिना ने (28वें) एक-एक गोल दागे। नामीबिया की ओर से जिवांका (18वें मिनट) और अंथिया (30वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।