Hockey World Cup: 32 साल का सूखा समाप्त करने से चूकी भारतीय टीम, इंग्लैंड ने दर्ज की विशाल जीत
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में इंग्लिश टीम ने भारत को हराया और जीत हासिल की। इसके साथ भारत का 32 सालों का इंतजार समाप्त नहीं हो सका।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड हॉकी वर्ल्ड कप 2026

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया ने अंग्रेजों के खिलाफ 32 सालों से विश्व कप में जीत हासिल नहीं की है। इंग्लैंड की टीम ने मैच में 4-2 से जीत हासिल की है। पूल डी में भारत ने अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें एक जीत और एक हार है।
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने पहले हाफ तक मैच में बढ़त बना रखी थी लेकिन दूसरे हाफ में इंग्लिश टीम ने वापसी की और मैच में जीत हासिल की। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह और दिलप्रीत सिंह ने गोल दागा लेकिन तीसरे क्वार्टर में टीम इंडिया अच्छा खेल नहीं दिखा सकी, जिसकी वजह से अंग्रेजों ने दो गोल दागे और बढ़त हासिल कर ली।
इंग्लैंड ने बनाई थी बढ़त
इंग्लिश टीम ने पहले क्वार्टर में 14वें मिनट में पहला गोल दागा था। बंदुरक निकोलस ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी। पहले क्वार्टर में हरमनप्रीत ब्रिगेड ने शानदार खेल दिखाया लेकिन अंत में वे डिफेंस करने से चूक गए और इस वजह से अंग्रेजों ने बढ़त बना ली थी।
भारत ने का वापसी
दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने वापसी की और अंग्रेजों के खिलाफ बढ़त हासिल की। टीम इंडिया के लिए पहला गोल कप्तान हरमप्रीत सिंह ने दागा। उनके गोल से टीम इंडिया ने स्कोर को 1-1 से बराबर कर लिया। इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने 25वें मिनट में गोल दागकर भारतीय को 2-1 से बढ़ दिलाई। पहले हाफ तक टीम इंडिया ने इस बढ़त को बरकरार रखा।
दूसरे हाफ में अंग्रेजों ने की वापसी
पहले हाफ में पिछड़ने के बाद दूसरे हाफ में इंग्लिश टीम ने जबरदस्त वापसी की। 38वें मिनट में रशमेयर स्टुअर्ट ने गोल दागकर स्कोर को 2-2 से बराबर किया। इसके बाद 43वें मिनट में क्रॉफ्ट हेनरी ने गोल दागा और अपनी टीम को बढ़त दिला दी। तीसरे क्वार्टर में अंग्रेजों ने दो गोल दागे और मैच में बढ़त बनाए रखी।
इंग्लैंड ने दर्ज की जीत
इंग्लिश टीम ने भारत को चौथे क्वार्टर में एक भी गोल दर्ज करने नहीं दिया। 55वें मिनट में बंदुरक निकोलस ने अपना दूसरा गोल दागकर टीम को 4-2 की बढ़त दिला दी। इसी के साथ भारत को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पिछले 32 सालों से नहीं हराया है। आखिरी बार भारत ने इंग्लैंड को 1994 में हराया था।
