IND W vs JPN W Live Hockey Score: भारतीय टीम की दमदार वापसी, जापान पर बनाई 3-0 से बढ़त
India vs Japan Women's Asian Champions Trophy Live Updates: महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम और जापान के बीच मुकाबला खेला जा है।

भारतीय महिला हॉकी टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs JPN Women's Asian Champions Trophy 2026 Live Updates: विमंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और जापान के बीच मुकाबला होने वाला है। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं और सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं। सलीमा टेटे की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपना विजय अभियान जारी रखना चाहेगी।
भारत बनाम जापान हॉकी लाइव स्कोर: तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू
जापान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया ने पहले हाफ में ही मुकाबले पर शिकंजा कस दिया है। उन्होंने 3-0 से बढ़त बनाए रखी है। सलीमा टेटे की कप्तानी वाली टीम दूसरे हाफ में भी इसी बढ़त को बरकरार रखना चाहेगी।
भारत बनाम जापान हॉकी लाइव स्कोर: पहला हाफ समाप्त
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और जापान के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया ने अब तक 3-0 से बढ़त बना ली है। भारत के लिए लालरेम्सियामी, दीपिका और नेहा ने गोल दागा है।
IND W vs JPN W Live Hockey Match: भारत ने बनाई 3-0 से बढ़त
जापान के खिलाफ पहले क्वार्टर में भारतीय महिला हॉकी टीम संघर्ष करती हुई दिखाई दी थी। हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की। टीम इंडिया के लिए नेहा ने तीसरा गोल दागा और भारत की बढ़त को 3-0 कर दिया।
IND W vs JPN W Live Hockey Match: दीपिका ने दागा गोल
भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी दीपिका शानदार फॉर्म में चल रही हैं। उन्होंने पिछले दो मैचों में कुल छह गोल दागे हैं। अब उन्होंने जापान के खिलाफ भी खेल के 16वें मिनट में गोल दाग दिया है। भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला था और भारत ने इसका पूरा फायदा उठाया। दीपिका के इस गोल के साथ भारत ने 2-0 से बढ़त बना ली है।
Women's Asian Champions Trophy Live Score: भारत ने दागा पहला गोल
जापान के खिलाफ आखिरकार भारत ने काफी संघर्ष के बाद पहला गोल दागा है। इसी के साथ टीम इंडिया ने जापान पर 1-0 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया के लिए लालरेम्सियामी ने 12वें मिनट में गोल किया।
Women's Asian Champions Trophy Live Score: जापान का शानदार खेल
विमंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और जापान के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जापान अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और उन्होंने दिखा दिया है कि भारत के लिए चुनौती आसान नहीं रहने वाली है। टीम इंडिया के लिए कुछ मौके बने लेकिन खिलाड़ी उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके।
India vs Japan Hockey Live Updates: भारत-जापान मुकाबला शुरू
विमंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और जापान के बीच मुकाबला शुरू हो गया है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भोपाल में खेला जा रहा है। भारत और जापान अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है।
India vs Japan Hockey Live Updates: भारत की शुरुआती ग्यारह
जापान के खिलाफ महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में होने वाले मैच के लिए भारत ने अपनी शुरुआती ग्यारह का एलान कर दिया है।
THE LINEUP IS LOCKED IN! 🇮🇳🔥 Here’s India’s Starting XI for the top-of-the-table clash against Japan at the Madhya Pradesh Women’s Asian Champions Trophy Bhopal 2026! 🏑💪 🆚 India 🇮🇳 vs Japan 🇯🇵 🗓️ Wednesday, November 25 ⏰ 7 PM IST 📺 LIVE on JioHotstar and Star Sports 2 🌐 Stream on https://t.co/plntJTLWXP (outside the Indian subcontinent) #HockeyIndia #IndiaKaGame #MPAsianCT2026 #HockeyIsBack #NamasteAsia
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 25, 2026
IND vs JPN LIVE: सेमीफाइनल में जगह बना चुका है भारत
भारतीय टीम ने पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने अब कर अपने विरोधियों को धूल चटाई है। पिछले मैच में चीन जैसी मजबूत टीम को भी उन्होंने 6-2 से हराया था।
IND vs JPN LIVE: भारतीय टीम का विजय रथ
टीम इंडिया ने अब तक टूर्नामेंट में चार मुकाबले खेले हैं और सभी मैचों में जीत हासिल की है। भारतीय टीम जीत की लय को आगे भी बरकरार रखना चाहेगी। दूसरी तरफ जापान भी अब तक एक भी मैच नहीं हारी है।
IND vs JPN LIVE: लाइव ब्लॉग
विमंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और जापान के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला शाम के 7 बजे से शुरू होगा और भोपाल में खेला जाएगा।
