विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs PAK: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को हाई वोल्‍टेज मैच में रौंदा, शान से नॉकआउट में पहुंची 'सरपंच' साहब की सेना

Updated: Wed, 19 Aug 2026 08:31 PM (GMT+05:30)

भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला खेला गया। मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है और अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप 2026

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप 2026

HighLights

  1. इंडिया वर्सेस पाकिस्तान हॉकी वर्ल्ड कप 2026 मैच

  2. भारत ने पाकिस्तान को हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में हराया

  3. टीम इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान ने 10 सालों से नहीं जीता मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान पर पिछले 10 सालों की बादशाहत को भारत ने बनाए रखा है। नीदरलैंड्स में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रौंदा है। भारत के खिलाफ 2016 के बाद से पाक टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है। भारत ने पहले क्वार्टर से ही चिर-प्रतिद्वंदी पर बढ़त बनाई।

भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में कुल 2 गोल दागे और पाकिस्तान को एक भी गोल नहीं करने दिया। दूसरे क्वार्टर में मैच बेहद रोमांचक रहा और दोनों टीमों ने दो-दो गोल किया। हालांकि, पहले क्वार्टर में दो गोल करने का भारत को फायदा मिला। जीत के साथ टीम इंडिया ने अगले राउंड यानी क्रॉसओवर पूल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम इंडिया ने पाक को 5-3 से रौंदा है।

भारत की आक्रामक शुरुआत

पाकिस्तान के लिए खिलाफ मुकाबले में भारत ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम को 5वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, जहां पर भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इसका पूरा फायदा उठाया। उन्होंने गोल दागा और भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 11वें मिनट में जैसे ही खेल ने प्रवेश किया भारत के अभिषेक ने एक और गोल दाग दिया। इसके साथ भारत ने पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। पाकिस्तानी टीम पहले क्वार्टर में एक भी गोल करने में नाकाम रही थी।

दूसरे क्वार्टर में बराबरी पर रहा मुकाबला

दूसरे क्वार्टर में भी टीम इंडिया आत्मविश्वास से भरी हुई थी। भारत को दूसरे क्वार्टर में 20वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। भारत के कप्कतान हरमनप्रीत सिंह एक बार फिर से आगे आए। उन्होंने गोल दागा और टीम इंडिया की बढ़त को 3-0 कर दिया। ये उनका मैच में दूसरा गोल था। हालांकि, 22वें मिनट में पाक ने मैच का अपना पहला गोल दागा। शाहिद हनान ने गोल दागकर स्कोर को 1-3 कर दिया। इसके बाद 24वें मिनट में भारत के अभिषेक ने गोल दागा। इसी के साथ भारत ने 4-1 से बढ़त हासिल कर ली थी।

अभिषेक ने पहले क्वार्टर में भी गोल दागा था। भारत ने दूसरे क्वार्टर में दो गोल दागे लेकिन पाकिस्तानी टीम अधिक पीछे नहीं रही। पाक को 24वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला। सुफियान खान ने इस मौके का फायदा उठाया और उन्होंने गोल दागकर स्कोर को 2-4 कर दिया।

आखिरी दो क्वार्टर में दिखी रोमांचक जंग

तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक गोल दागा, जिससे टीम इंडिया ने 5-2 से बढ़त बना ली थी। भारतीय टीम के लिए हार्दिक सिंह ने 35वें मिनट में गोल किया। पाक टीम को तीसरे क्वार्टर में एक पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वे इसका फायदा नहीं उठा सके। चौथे क्वार्टर की शुरुआत में ही पाकिस्तान ने एक गोल कर दिया। शाहिद हनान ने गोल दागा और स्कोर को 3-5 कर दिया। ये उनका इस मुकाबले में दूसरा गोल था।

भारत ने अगले राउंड में बनाई जगह

भारत ने मैच को 5-3 से अपने नाम कर लिया और पिछले 10 सालों की बादशाहत को बनाए रखा है। टीम इंडिया पूल डी में थी, जहां इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर है। भारत ने पूल में दूसरे स्थान पर अपने अभियान को समाप्त किया है। इसी के साथ उन्होंने अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

यह भी पढ़ें- IND vs PAK Live Score: भारत ने पाकिस्तान पर कायम रखी अपनी बादशाहत, हॉकी विश्व कप में बुरी तरह से रौंदा

यह भी पढ़ें- हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 1971 से लेकर अब तक कभी ड्रॉ नहीं रहा मैच; जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड