India vs Argentina Hockey Highlights: हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम इंडिया, दूसरे राउंड में भारत नहीं जीत सका एक भी मैच
India vs Argentina Hockey World Cup Highlights: भारत और अर्जेंटीना के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला जा रहा है। सेमीफाइनल के लिहाज से भारतीय टीम के लिए मुकाबला बेहद अहम है।

इंडिया वर्सेस अर्जेंटीना हॉकी वर्ल्ड कप 2026
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया को अगर सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है, तो अर्जेंटीना को उन्हें बड़े अंतर से हराना होगा। वे अब तक दूसरे राउंड में एक भी मुकाबला नहीं जीत सके हैं। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम जीत की अच्छी यादों के साथ टूर्नामेंट से विदाई लेना चाहेगी।
IND vs ARG Live Match Scorecard: भारत को मिली हार
अर्जेंटीना के खिलाफ हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ भारतीय टीम हॉकी विश्व कप से बाहर हो गई है। अर्जेंटीना ने भारतीय टीम को 5-3 से हराया। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने चौथे क्वार्टर में दो गोल किए लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और भारतीय टीम का 51 सालों बाद हॉकी विश्व कप जीतने का सपना टूट गया।
IND vs ARG Live Match Scorecard: सुखजीत सिंह ने दागा गोल
अर्जेंटीना के खिलाफ भारत ने दूसरा गोल दाग दिया है। टीम इंडिया के लिए सुखजीत सिंह ने दूसरा गोल किया। उन्होंने पहले क्वार्टर में भी पहला गोल किया था। अर्जेंटीना फिलहाल मुकाबले में 5-2 के साथ बढ़त बनाए हुए है।
IND vs ARG Live Match Scorecard: अर्जेंटीना ने दागा पांचवां गोल
भारत के खिलाफ मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम ने विशाल बढ़त बना ली है। टीम इंडिया मुकाबले में हार के करीब है और इसी के साथ उनका सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना अधूरा रहने वाला है। अर्जेंटीना के लिए खेल के 53वें मिनट में लुकस टोस्कानी ने गोल दागा और टीम की बढ़त को 5-1 कर दिया।
IND vs ARG Live Score: चौथे क्वार्टर का खेल शुरू
भारत और अर्जेंटीना के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में चौथे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। अर्जेंटीना की टीम तीन क्वार्टर समाप्त होने के बाद 4-1 से आगे है। भारतीय टीम का सेमीफाइनल से बाहर होना लगभग तय हो गया है।
IND vs ARG Live Score: अर्जेंटीना ने दागा चौथा गोल
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना ने भारत के खिलाफ मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली है। तीसरे क्वार्टर में अर्जेंटीना ने दो गोल किए और भारत को एक भी गोल नहीं करने दिया। अर्जेंटीना के लिए चौथा गोल टॉमस डोमेन ने किया। उनका मुकाबले का ये दूसरा गोल था।
India vs Argentina Hockey World Cup Live Score: तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू
भारत के लिए तीसरा क्वार्टर बहुत ही अहम होने वाला है। टीम इंडिया को अगर वापसी करनी है, तो उन्हें यहां पर दबदबा बनाए रखना है। पहले स्कोर को बराबर करना होगा और फिर अर्जेंटीना पर बढ़त हासिल करनी होगी।
India vs Argentina Hockey World Cup Live Score: पहले हाफ का खेल समाप्त
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो उन्हें हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है और टीम इंडिया 1-2 से पीछे है। भारत को अगले दोनों क्वार्टर अपने नाम करने होंगे और बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।
Ind vs Arg Hockey World Cup Live Updates: दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू
भारत और अर्जेंटीना के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया इस क्वार्टर में वापसी करना चाहेगी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह से गोल की उम्मीद होगी। अगर भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जाना है, तो उन्हें हर हाल में अर्जेंटीना को हराना होगा।
Ind vs Arg Hockey World Cup Live Updates: पहला क्वार्टर समाप्त
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और अर्जेंटीना के बीच मुकाबले का पहला क्वार्टर समाप्त हो चुका है। भारतीय टीम फिलहाल मुश्किल में है। पहला क्वार्टर समाप्त होने के बाद अर्जेंटीना की टीम 2-1 से आगे है। ऐसे में दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम वापसी करेगी और अर्जेंटीना पर बढ़त बनाना चाहेगी।
IND vs ARG Live Match Scorecard: भारत ने दागा पहला गोल
अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबले में भारत ने पहला गोल दाग दिया है लेकिन टीम इंडिया अभी भी 1-2 से पीछे है। भारत के लिए पहला गोल सुखजीत सिंह ने दागा। भारत को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो उन्हें बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी और फिर दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा।
IND vs ARG Live Match Scorecard: अर्जेंटीना ने किया दूसरा गोल
भारत के खिलाफ मुकाबले में अर्जेंटीना की टीम अपना दबदबा बनाती हुई दिखाई दे रही है। टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल के लिहाज से ये मुकाबला काफी अहम था लेकिन वे शुरुआत से ही पीछे नजर आ रहे हैं। निकोलस डेला टोरे ने अर्जेंटीना के लिए छठे मिनट में गोल दागा है। इसी के साथ अर्जेंटीना ने भारत पर 2-0 से बढ़त बान ली है।
IND vs ARG Live Score: अर्जेंटीना ने दागा गोल
भारत की करो या मरो जैसे मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ बेहद खराब शुरुआत रही है। अर्जेंटीना ने पहले ही क्वार्टर में गोल दाग दिया है। अर्जेंटीना के लिए जोकिन टोस्कानी ने पहले ही मिनट में गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी है।
IND vs ARG Live Score: भारत की शुरुआती 11
अर्जेंटीना के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले के लिए भारत ने अपनी शुरुआती 11 का एलान कर दिया है।
𝐓𝐇𝐄 𝐒𝐓𝐀𝐆𝐄 𝐈𝐒 𝐒𝐄𝐓 🇮🇳🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 24, 2026
Here’s your Indian Men’s Team Starting XI for the must-win Round 2 clash against Argentina in Pool E at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026. 🏑🏆
Just over 30 minutes to pushback! 💪🇮🇳
📺 Star Sports Select 2 (SD+HD) + Khel &… pic.twitter.com/lbSMx1DFQo
India vs Argentina Hockey Live Score: भारतीय टीम
हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), मोहित एचएस, सूरज करकेरा, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच, राजिंदर सिंह, आदित्य लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक प्रसाद, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह और मनदीप सिंह, अभिषेक पाल।
India vs Argentina Hockey Live Score: अर्जेंटीना की टीम
नेहुएन हर्नान्डो (गोलकीपर), टॉमस सैंटियागो (गोलकीपर), मटियास आंद्रेओटी, बाउटिस्टा कैपुरो, माइको कैसेला, निकोलस सिसिलियो, निकोलस डेला टोरे, टॉमस डोमेने, मार्टिन फेरेरियो, थॉमस हबीफ, इग्नासियो इबारा, निकोलस कीनन, तादेओ मार्कुची, लुकास मार्टिनेज, लुसियो मेंडेज पिन, मटियास रे (कप्तान), टॉमस रुइज, जोकिन टोस्कानी, लुकास टोस्कानी और फैसुंडो जराटे।
India vs Argentina Hockey Live Score: लाइव ब्लॉग
भारत और अर्जेंटीना के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 6:15 बजे से शुरू होगा।
