IND vs ENG, Hockey World Cup 2026 Highlights: इंग्लैंड ने भारत को हॉकी विश्व कप में हराया, अंग्रेजों ने दूसरे हाफ में की जबरदस्त वापसी
Hockey World Cup 2026 Highlights: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में इंग्लैंड ने जीत हासिल की।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड हॉकी वर्ल्ड कप 2026
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs ENG Hockey World Cup 2026 Highlights: भारत और इंग्लैंड के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला गया। मैच में भारतीय टीम को 2-4 से हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के लिे हरमनप्रीत सिंह और दिलप्रीत सिंह ने गोल दागा लेकिन अंग्रेजों ने दूसरे हाफ में जबरदस्त वापसी की। भारतीय टीम हॉकी विश्व कप में पिछले 32 सालों से अंग्रेजों को नहीं हरा सकी है।
Ind vs Eng Live Hockey Scorecard: भारत को मिली हार
इंग्लैंड के खिलाफ हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लिश टीम ने भारत को 4-2 से हराया है। भारतीय टीम का अब विश्व कप में एक मुकाबला बचा है, जो पाकिस्तान के खिलाफ होना है। हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली टीम को अगर अगले चरण में प्रवेश करना है, तो उस मुकाबले में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।
Ind vs Eng Live Hockey Scorecard: इंग्लैंड का चौथा गोल
इंग्लैंड ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले पर मजबूत पकड़ बना ली है। इंग्लिश टीम ने मैच में 4-2 से बढ़त बना ली है। बंदुरक निकोलस ने मैच में दूसरा गोल दागा और टीम को 4-2 से बढ़त दिला दी है।
Ind vs Eng Live Hockey Scorecard: क्रॉफ्ट हेनरी ने दागा गोल
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ खेले जा रहे मैच में बढ़त बना ली है। तीसरे क्वार्टर में इग्लिश टीम ने दो गोल दागे हैं और उन्होंने मुकाबले में 3-2 से बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के लिए क्रॉफ्ट हेनरी ने गोल दागा।
India vs England Hockey Live Score: इंग्लैंड ने दागा दूसरा गोल
तीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए दूसरा गोल दाग दिया है। इंग्लिश टीम ने मुकाबले में अब 2-2 की बराबरी कर ली है। रशमेयर स्टुअर्ट ने गोल दागकर टीम की वापसी कराई है।
India vs England Hockey Live Score: दूसरे हाफ का खेल शुरू
भारत और इंग्लैंड के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में खेले जा रहे मुकाबले का दूसरे हाफ का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे है।
Ind vs Eng Live Hockey Scorecard: पहले हाफ का खेल समाप्त
भारत और इंग्लैंड के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में खेले जा रहे मुकाबले का पहला हाफ समाप्त हो गया है। भारत ने अब तक मैच में बढ़त बना रखी है। हरमनप्रीत सिंह और दिलप्रीत सिंह के गोल के दम पर भारतीय टीम मैच में 2-1 से आगे है। दूसरे हाफ में भी हरमनप्रीत ब्रिगेड इसी दबदबे को बनाए रखना चाहेगी।
Ind vs Eng Live Hockey Scorecard: दिलप्रीत सिंह ने दागा गोल
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने दूसरा गोल दाग दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने बढ़त बना ली है। भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने दूसरा गोल दागा है। इससे पहले कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पहला गोल दागकर स्कोर को बराबर किया था।
India vs England Hockey World Cup 2026 Live score: हरमनप्रीत सिंह ने दागा गोल
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने वापसी की है और भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागा है। इंग्लैंड ने पहले क्वार्टर में गोल दागा था, जिसके बाद भारत ने गोल दागकर बराबरी कर ली है।
India vs England Hockey Live Score: इंग्लैंड ने दागा पहला गोल
भारत और इंग्लैंड के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के पहले क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड ने अंतिम समय में शानदार खेल दिखाया और पहला गोल दाग दिया है। इंग्लिश टीम के लिए बंदुरक निकोलस ने गोल किया है। इंग्लैंड ने भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली है।
India vs England Hockey Live Score: भारत-इंग्लैंड मुकाबला शुरू
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत का सामना इंग्लैंड से है। दोनों टीमों के बीच मैच शुरू हो गया है। टीम इंडिया ने आखिरी बार इंग्लिश टीम को विश्व कप में 1994 में हराया था। ऐसे में वे 32 सालों के सूखे को समाप्त करना चाहेंगे।
IND vs ENG Live Hockey Scorecard: भारत की शुरुआती 11
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के लिए भारत ने अपनी शुरुआती प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है। मोहित एचएस गोलकीपर होंगे, जबकि जुगराज सिंह, मनदीप सिंह अभिषेक भी इसका हिस्सा हैं।
𝗧𝗛𝗘 𝗟𝗜𝗡𝗘𝗨𝗣 𝗜𝗦 𝗜𝗡! 🇮🇳🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 17, 2026
The Indian Men’s Team is ready for their second Pool D battle at the FIH Hockey World Cup Belgium & Netherlands 2026! 🏑🏆
Here’s the Starting XI set to begin against England. 💪
📺 Star Sports Select 2 (SD+HD) + Khel & JioHotstar + DD… pic.twitter.com/XYGRrWthNm
IND vs ENG Live Hockey Scorecard: इंग्लैंड के खिलाफ 32 सालों का सूखा
हॉकी वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 32 साल से कभी नहीं हराया है। इंग्लिश टीम पिछले 32 सालों से अपराजित रही है। उन्होंने आखिरी बार 1994 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराया था। ऐसे में अब हरमनप्रीत सिंह की टीम 32 सालों के सूखे को खत्म करना चाहेगी।
Hockey World Cup 2026 live Updates: भारतीय टीम ने जीता पहला मैच
टीम इंडिया ने पहला मुकाबला वेल्स के खिलाफ जीता था। भारत ने वेल्स को 3-1 से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया था। अब हरमनप्रीत सिंह की ब्रिगेड उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी।
Hockey World Cup 2026 live Updates: लाइव ब्लॉग
भारत और इंग्लैंड के बीच हॉकी वर्ल्ड कर 2026 में होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 6:30 बजे से शुरू होगा।
