विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, 1971 से लेकर अब तक कभी ड्रॉ नहीं रहा मैच; जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Updated: Wed, 19 Aug 2026 11:01 AM (IST)

FIH मेंस हॉकी विश्व कप 2026 में बुधवार को भारत और पाकिस्तान की टक्‍कर होगी।

भारत और पाकिस्तान की टक्‍कर

भारत और पाकिस्तान की टक्‍कर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। FIH मेंस हॉकी विश्व कप 2026 में बुधवार को भारत और पाकिस्तान की टक्‍कर होगी। इस मुकाबले में हॉकी की सबसे जबरदस्त प्रतिद्वंद्विता फिर से देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के बीच कई यादगार मुकाबले हुए हैं, लेकिन विश्व कप में हेड टू हेड के रिकॉर्ड के मामले में भारत का पलड़ा भारी रहा है।

5 बार हुई टक्‍कर

मेंस हॉकी विश्व कप में दोनों टीमें अब तक पांच बार टक्‍कर हुई है। जिनमें से भारत ने तीन और पाकिस्तान ने दो मैच जीते हैं। विश्व कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच कोई भी मैच ड्रॉ नहीं रहा है। इन पांच मुकाबलों में भारत ने 10 गोल किए हैं, जबकि पाकिस्तान ने सात गोल किए हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड

  • 1971: पाकिस्तान ने भारत को 2-1 से हराया।
  • 1973: भारत ने पाकिस्तान को 1-0 से हराया।
  • 1975: भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया।
  • 1986: पाकिस्तान ने भारत को 3-2 से हराया।
  • 2010: भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया।

1971 में हुई पहली टक्‍कर

भारत और पाकिस्‍तान की हॉकी टीमों के बीच पहला वर्ल्ड कप 1971 में बार्सिलोना में हुए पहले टूर्नामेंट में हुआ था। पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में भारत को हराकर वह टूर्नामेंट जीता था। इसके बाद भारत ने वर्ल्ड कप में उनके बीच हुए अगले दो मैच जीते।

उन्होंने 1973 के टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 1-0 से हराया और फिर 1975 के वर्ल्ड कप में 2-1 से जीत हासिल की। 1975 वर्ल्ड कप में भारत ने आखिर में खिताब भी जीता था। इसके बाद पाकिस्तान ने लंदन में 1986 के वर्ल्ड कप में 3-2 से जीत हासिल करके इस मुकाबले में बराबरी कर ली।

16 साल बाद आमना-सामना

वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आखिरी बार 2010 में नई दिल्ली में आमने-सामने आईं और भारत ने शानदार जीत हासिल की। भारत ने पूल स्टेज में पाकिस्तान को 4-1 से हराया। 16 साल बाद भारत-पाकिस्‍तान टीम एक बार फिर सबसे होंगे। वर्ल्ड कप में अब तक हुए पांच मुकाबलों में भारत का पलड़ा 3-2 से भारी रहा है।

इंग्लैंड से 2-4 की हार के बाद भारत के क्वालिफिकेशन की उम्मीदों पर दबाव है। ऐसे में हरमनप्रीत सिंह की टीम के लिए यह मुकाबला और भी अहम हो गया है। वहीं, पाकिस्तान अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपनी किस्मत बदलने की कोशिश करेगा।

यह भी पढ़ें- भारतीय टीम चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के खिलाफ खेलेगी हाई वोल्‍टेज मैच, जीतने से 'हरमनप्रीत ब्रिगेड' को मिलेगा फायदा

यह भी पढ़ें- Hockey World Cup 2026: भारतीय टीम इंग्‍लैंड से हार के बाद भी खेलेगी नॉकआउट! पूरा गणित समझें