विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hockey World Cup 2026: टॉप पर काबिज भारतीय महिला टीम बरकरार रखना चाहेगी विजयी लय, इंग्‍लैंड से होगी भिड़ंत

Updated: Wed, 19 Aug 2026 09:40 PM (IST)

भारतीय महिला हॉकी टीम गुरुवार को एफआईएच विश्‍व कप के पहले दौर के अपने अंतिम मैच में इंग्‍लैंड से भिड़ेगी। भारत की कोशिश अपराजेय रहते हुए दूसरे दौर में प्रवेश करने की होगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम

भारतीय महिला हॉकी टीम 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, एम्सटेलवीन। शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच विश्व कप में पहले दौर के अंतिम मैच में गुरुवार को इंग्लैंड के विरुद्ध जीत दर्ज करके पूल डी की शीर्ष टीम के रूप में अपराजेय रहते हुए दूसरे दौर में प्रवेश करने के इरादे से उतरेगी।

पहले ही मैच में ओलिंपिक रजत पदक विजेता और दुनिया की चौथे नंबर की टीम चीन को 2 -2 से ड्रॉ पर रोकने के बाद भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से रौंदकर अपना गोल औसत सबसे बेहतर कर लिया है।

शीर्ष पर काबिज भारत

भारत और चीन के पूल डी में एक जीत और एक ड्रॉ के बाद चार-चार अंक हैं, लेकिन भारत ने दो मैचों में आठ गोल किए और तीन ही गंवाए हैं जबकि चीन ने छह गोल किए और चार गंवाए हैं। बेहतर गोल औसत के आधार पर भारत शीर्ष पर है।

चीन से 2 -4 से हारी इंग्लैंड टीम के तीन अंक हैं यानी उसे हर हालत में यह मैच जीतना होगा, जबकि भारत ड्रॉ खेलने पर भी अगले दौर में पहुंच जाएगा। दक्षिण अफ्रीका दोनों मैच हारकर दौड़ से बाहर ही हो चुका है, जिसे आखिरी मुकाबला चीन से खेलना है।

भारत की बेटियों ने किया प्रभावित

कोच शोर्ड मारिन की भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अभी तक अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। पहले मैच में चीन की कठिन चुनौती के बावजूद ड्रॉ कराने के बाद दक्षिण अफ्रीका को 6 -1 से हराया।

अहम बात यह है कि छह गोल छह अलग-अलग खिलाड़ियों ने किए। भारत की 11 खिलाड़ियों का यह पहला विश्व कप है, लेकिन उन्होंने दबाव लिए बिना अपना स्वाभाविक खेल दिखाया है।

यह भी पढ़ें- Hockey World Cup 2026: भारतीय बेटियों का बड़ा धमाका, साउथ अफ्रीका को 6-1 से रौंदकर बनीं नंबर-1

यह भी पढ़ें- FIH Women's World Cup: ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट टीम के छूटे पसीने, चीन को भारत ने बराबरी पर रोका