बारामूला से आतंकियों के दो कथित मददगार गिरफ्तार, सुरक्षाबलों ने पिस्टल और ग्रेनेड किए बरामद
उत्तरी कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने दो कथित आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पिस्टल, ग्रेनेड ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
बारामूला में दो कथित आतंकी मददगार गिरफ्तार किए गए।
उनके पास से पिस्टल, ग्रेनेड और कारतूस बरामद हुए।
सुरक्षाबलों ने टारगेट किलिंग की बड़ी साजिश को नाकाम किया।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिला स्थित डारपोरा देलीना इलाके में सुरक्षा बलों ने एक नर्सरी के पास से आतंकियों के दो कथित मददगारों को गिरफ्तार किया है।
तलाशी के दौरान इनके कब्जे से एक पिस्टल, दो ग्रेनेड और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। सुरक्षा बलों के अनुसार, दोनों आरोपी किसी टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
फिलहाल सुरक्षा बल और पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ कर रहे हैं।
