जम्मू में 14 से शुरू होगा कांग्रेस का हर घर दस्तक, घर-घर दस्तक अभियान
प्रदेश कांग्रेस कमेटी 14 नवंबर को 'हर घर दस्तक' अभियान शुरू करेगी, जिसका उद्देश्य जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली की मांग करना है। पार्टी भाजपा सरकार पर 2019 में गैर-लोकतांत्रिक तरीके से राज्य का दर्जा छीनने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस जनता से इस अभियान में शामिल होने की अपील कर रही है ताकि खोए हुए संवैधानिक दर्जे को वापस पाया जा सके।

जम्मू में 14 से शुरू होगा कांग्रेस का हर घर दस्तक (File Photo)
राज्य ब्यूरो,, जम्मू। प्रदेश कांग्रेस कमेटी फिर केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी में जुट गई है। कांग्रेस 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर वोट चोरी और जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली के मुद्दे पर हर घर दस्तक, घर घर दस्तक अभियान शुरू करने जा रही है। प्रदेश प्रधान तारिक अहमद करान ने कुछ दिन पहले कश्मीर में कश्मीर से हर घर दस्तक, घर दस्तक अभियान की शुरुआत की थी,जिसे अब जम्मू से लांच किया जाएगा।
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने कहा कि पांच अगस्त 2019 को केंद्र की भाजपा सरकार ने अपनी मनमर्जी से गैर लोकतांत्रिक तरीके से हमारी ऐतिहासिक डोगरा रियासत को तोड़कर हमारी पहचान, संवैधानिक दर्जे, हमारे अधिकार छीन लिए। हमारी जमीन, नौकरियां व हमारे संसाधन अपने कब्जे में कर लिए।
कांग्रेस ने पहले जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा देने को लेकर अभियान चलाया अरैी चुनाव करवाने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जम्मू कश्मीर में विधानसभा के चुनाव करवाए गए। विधानसभा चुनाव होने व सरकार बनने के बाद भी अभी तक राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया गया। इसके बाद कांग्रेस ने हमारी रियासत हमारा हक अभियान चलाया।
पार्टी उमर सरकार के मंत्रिमंडल का हिस्सा इसलिए नहीं बनी, क्योंकि हमारी शर्त है कि जब तक राज्य का दर्जा बहाल नहीं हो जाता है हम मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे। अब कांग्रेस हर घर दस्तक, घर घर दस्तक अभियान चलाने जा रही है। जनता से इस जायज मांग में शामिल होने अपील करेगी ताकि खोए हुए संवैधानिक दर्जे व अपनी पहचान, संसाधन को फिर से पाया जा सके।
पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर दिल्ली तक आवाज बुलंद की और दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन किए। जम्मू व श्रीनगर व जिला मुख्यालयों में अनशन रखे गए, जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। अब हम फिर से जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली पर अभियान चलाने जा रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।