Jammu Kashmir Weather Update: भारी बारिश ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, घरों में घुसा पानी; अगले हफ्ते तक कैसा रहेगा मौसम?
जम्मू-कश्मीर में इन दिनों बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जम्मू संभाग के कटरा और उधमपुर में इस पूरे हफ्ते बारिश का दौर जारी रहेगा। कश्मीर संभाग में भी बारिश और भूस्खलन होने की संभावना है। भारी बारिश के कारण सांबा जिले के बाड़ियां गावं में लोगों के घरों में पानी घुस गया। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बारिश का सिलसिला जारी है। जम्मू संभाग के कटरा, रियासी और उधमपुर में इस पूरे हफ्ते बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं, जम्मू में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि बुधवार से रविवार तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
कश्मीर संभाग में बारिश का अलर्ट
कश्मीर में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। मंगलवार सुबह यहां तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस पूरे हफ्ते कुछ इलाकों में आंशिक तो कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। श्रीनगर में आज धूप खिलने की संभावना है तो वहीं बुधवार से पूरे एक सप्ताह तक बादल छाए रहेंगे तथा बारिश की संभावना बनी रहेगी।
लोगों के घरों में घुस रहा पानी
सांबा जिला के बाड़ियां गावं में रविवार सुबह हुई वर्षा का पानी लोगों के घरों में घुस गया। इससे उनका काफी नुकसान हुआ है। जब वर्षा शुरू हुई तो दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे का सारा पानी लोगों के घरों में घुस गया।
लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हाईवे का काम चल रहा है, लेकिन जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इसके चलते ही वर्षा होने पर एक्सप्रेस-वे का सारा पानी गांव में घुस गया।
जानकारी मिलते ही स्थानीय पूर्व सरपंच गरधारा सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। राजमार्ग प्राधिकरण से इसका विकल्प निकालने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें- Himachal Weather Update: हिमाचल में भारी बारिश से 200 सड़कें बंद, बाढ़ का संकट बरकरार; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट