विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लद्दाख को मिलेगा नगालैंड और मिजोरम जैसा दर्जा, बैठक के बाद केंद्र का फैसला; क्या है अनुच्छेद 371(K)?

Published: Thu, 10 Sep 2026 04:37 PM (GMT+05:30)

केंद्र सरकार ने लद्दाख को अनुच्छेद 371(K) जैसा संवैधानिक प्रावधान देने का प्रस्ताव किया है, जिससे स्थानीय लोगों की जमीन, संस्कृति और पर्यावरण की रक्षा हो सकेगी।

लद्दाख को मिलेगा नगालैंड और मिजोरम जैसा दर्जा (जागरण फोटो)

लद्दाख को मिलेगा नगालैंड और मिजोरम जैसा दर्जा (जागरण फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जम्मू। केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार ने बुधवार को मीटिंग का आयोजन किया। इस बैठक में लद्दाख को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए अनुच्छेद 371 (K) जैसा संवैधानिक प्रावधान जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया है।

बैठक को लेकर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने कहा कि कल गृह मंत्रालय में उप-समिति की एक बैठक हुई। इस मीटिंग में लद्दाख की एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के नेताओं ने हिस्सा लिया।

आशीष कुंद्रा ने कहा कि यह बैठक पिछली बैठक में हुई चर्चा को आगे बढ़ाते हुए लद्दाख के लिए संवैधानिक सुरक्षा उपाय करने पर केंद्रित रही। खासकर स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के लिए अनुच्छेद 371 के तहत एक विशेष प्रावधान को शामिल करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि हम केंद्र शासित प्रदेश स्तर की एक ऐसी संस्था बनाने के फैसले की ओर बढ़ रहे हैं, जिसके सदस्य सीधे चुनाव क्षेत्रों से चुने जाएंगे और जिसे विधायी और वित्तीय शक्तियां प्राप्त होंगी। अगली बैठक अक्टूबर में होनी है और हमें उम्मीद है कि तब तक संवैधानिक संशोधन विधेयक का एक विस्तृत मसौदा तैयार हो जाएगा।

ladakh_news

नए प्रावधान में क्या होगा?

इस प्रस्तावित व्यवस्था के तहत एक सीधे चुने गए गवर्निंग बॉडी का प्रावधान किया जाएगा। इसके अंतर्गत यहां के लोगों को कुछ सुरक्षा उपाए दिए जाएंगे। लद्दाख के लोगों की जमीन, उनके प्राकृतिक संसाधन, उनकी संस्कृति और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इसके साथ ही विधायी शक्तियों पर भी जोर दिया गया।

यूटी-बेस्ड कमेटी का होगा गठन

आशीष कुंद्रा ने बताया कि लद्दाख के संवैधानिक सुरक्षा उपायों के लिए एक यूटी लेवल बॉडी का गठन किया जाएगा, जिसके प्रत्यक्ष रूप से चुनाव होंगे। इसमें विधायिका, कार्यपालिका और वित्तीय शक्तियां निहित होंगी।

इस बॉडी के गठन की प्रक्रिया संसदीय रहेगी। इसमें दो तिहाई बहुमत चाहिए होते हैं। संवैधानिक संशोधन बिल के बाद एक कानून भी लाया जाएगा। जिसके तहत इस बॉडी की शक्तियां कैसे रेग्यूलेट होंगी। वह प्रक्रिया शामिल रहेगी।

ladakh_news_latest

अनुच्छेद 371 (K) क्या है?

आशीष कुंद्रा ने अनुच्छेद 371 में एक विशेष प्रावधान जोड़ने की बात कही है। अनुच्छेद 371 राज्यों की अनूठी सांस्कृतिक-भाषाई और सामाजिक पहचान की रक्षा करता है। आर्टिकल 371 के तहत A से लेकर J तक सब-क्लॉज जुड़े हुए हैं, जो राज्यों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करते हैं।

उदाहरण के लिए आर्टिकल 371 महाराष्ट्र और गुजरात के लिए लागू होता है। आर्टिकल 371 (A) नागा लोगों के धार्मिक-सामाजिक और पंरपरों में संसद के हस्तक्षेप पर रोक लगाता है। यानी ऐसे फैसलों पर सिर्फ वहां की विधायिका का ही अधिकार है। आर्टिकल 371 (B) असम के जनजातीय क्षेत्रों की देखभाल करता है।

आर्टिकल 371 (C) पहाड़ी क्षेत्रों के प्रशासन और विकास के लिए विशेष विधानसभा समिति बनाने का हक देता है। आर्टिकल 370 (D और E) आंध्रा प्रदेश और तेलंगाना के स्थानीय निवासियों के लिए नौकरियों और शिक्षा में समान अवसर प्रदान कराता है।

आर्टिकल 371 (F) सिक्किम को विशेष अधिकार देता है। आर्टिकल 371 (G) मिजोरम में भूमि और रीति-रिवाज में संसदीय कानूनों के सीधे प्रयोग पर रोक लगाता है, आर्टिकल 371 (H) गोवा के लिए कम से कम 30 सीटों का प्रावधान करता है। वहीं, आर्टिकल 371 (J) कर्नाटक के लिए है और अब लद्दाख के लिए अगला प्रावधान जोड़ने की प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें- कारगिल से पहली महिला आर्मी ऑफिसर बनीं स्टैंजिन त्सांगयांग, इंडियन आर्मी ने जर्नी को 'पहाड़ों से ऑलिव ग्रींस' दिया नाम

laakhs_news

लद्दाख एलजी ने की पीएम से मुलाकात

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पिछले महीने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। केंद्र लद्दाख में तेजी से विकास के लिए कदम उठा रहा है।

लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी पार्षद ताशी ग्यालसन के नेतृत्व में लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस साल फरवरी में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की और क्षेत्र से जुड़े प्रमुख विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने लद्दाख में श्योक नदी पर प्रस्तावित जलविद्युत पहल, अघम जलविद्युत परियोजना से संबंधित प्रगति और प्रारंभिक कार्यों की ओर ध्यान आकर्षित किया।

यह भी पढ़ें- लद्दाख बना टूरिस्ट हॉटस्पॉट! 8 महीने में 4 लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे, अगस्त में 65% उछाल; 2025 का रिकॉर्ड टूटा