विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साथियों को मारी 15-15 गोलियां... कठुआ में गोलीबारी करने वाला CISF कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

Published: Tue, 29 Sep 2026 10:41 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 30 Sep 2026 02:09 AM (GMT+05:30)

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में एक सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल ने अपने सहायक कमांडेंट समेत चार सहकर्मियों को गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

गोलीबारी में मारे गए (बाएं से) एसआइ लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल संजीव कुमार, सहायक कमांडेंड अंकित कुमार और कांस्टेबल मोहम्मद रफीक। स्रोत: इंटरनेट मीडिया

गोलीबारी में मारे गए (बाएं से) एसआइ लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल संजीव कुमार, सहायक कमांडेंड अंकित कुमार और कांस्टेबल मोहम्मद रफीक। स्रोत: इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल ने चार सहकर्मियों को गोली मारी

  2. सहायक कमांडेंट समेत चार लोगों की मौके पर मौत

  3. प्रताड़ना और पुरानी बहस घटना का मुख्य कारण

जागरण टीम, कठुआ/बसोहली। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली माश्का क्षेत्र स्थित सेवा 2 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में तैनात सीआईएसएफ के कॉन्स्टेबल ने यूनिट के सहायक कमांडेंट समेत 4 लोगों को गोली मार दी। चारों की इसमें मौत हो गई है।

गोली मारने का कारण आरोपित कॉन्स्टेबल को सहायक कमांडेंट एवं अन्य द्वारा नौकरी पर प्रताड़ित करने का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी अभी किसी ने पुष्टि नहीं की है। एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने मामले की पुष्टि जरूर करते हुए बताया कि वारदात हुई है। चार लोगों की मौत हुई है। इसके पीछे कारण क्या रहा, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रत्येक जवान को मारी 10 से 15 गोलियां

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4 बजे ड्यूटी पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल अभिदेश कुमार ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से साथी कर्मियों पर फायरिंग कर दी। जिसमें यूनिट के सहायक कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, जो कंपनी कमांडर के रूप में तैनात थे, एसआई लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल संजीव कुमार व कॉन्स्टेबल मोहम्मद रफीक गंभीर रूप से घायल हो गए।

इन सब पर आरोपित ने एक के बाद एक कम से कम प्रत्येक को 10 से 15 गोलियां मारी। यह भी बताया जा रहा है कि मारे गए कर्मी एवं अफसर सीआईएसएफ की इंटेलिजेंस के थे।

80627415 (1)

आरोपित अभिदेश कुमार। सौ : इंटरनेट मीडिया

वारदात होने के बाद इन घायलों को हिमाचल प्रदेश के एनएचपीसी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां जांच में इन्हें मृत घोषित का दिया गया। सूत्रों का कहना है कि सहायक कमांडेंट और अन्य साथियों से आरोपित काफी खफा था।

आरोपी कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

ड्यूटी पर आते-जाते उसकी कई बार पहले भी बहस हो चुकी थी। पहले से ही उसे गुस्सा था। इसी को लेकर मंगलवार उसने गुस्से में वारदात को अंजाम दिया। बताते चलें कि बसोहली बिलावर क्षेत्र में कई बार आतंकी वारदातें हो रही हैं। जिस तरह से यह वारदात हुई है। एक बार यह सोचा गया कि आतंकियों ने प्रोजेक्ट में तैनात यूनिट पर हमला कर दिया है।

आनन-फानन में पास की पुलिस और सेना भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि, थोड़ी ही देर में स्पष्ट हो गया कि आपसी लड़ाई में यह वारदात हुई है। घटना की जानकारी पाकर सीआईएसएफ के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। आरोपित कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

बता दें कि आरोपित अभिदेश कुमार बिहार का रहने वाला है। आरोपित की शादी जम्मू में हुई है। उसकी पत्नी भी बसोली में ही सीआईएसफ में तैनात है।

यह भी पढ़ें- कठुआ के CISF कैंप में जवान ने साथियों पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत; बहस के बाद हुई फायरिंग