Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कश्मीर में संकट के बीच सीएम उमर की पेरिस यात्रा, विरोधियों ने लोगों की समस्याओं को अनदेखा करने का लगाया आरोप

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 04:53 PM (IST)

    श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग के बंद होने और सेब उत्पादकों को भारी नुकसान के बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की फ्रांस यात्रा विवादों में है। विरोधियों ने उन्हें कश्मीरियों को मुसीबत में अकेला छोड़ने का आरोप लगाया है। उमर अब्दुल्ला पेरिस में एक पर्यटन मेले में जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं जबकि विपक्ष का कहना है कि हाईवे बंद होने से किसान बेहाल हैं और मुख्यमंत्री सैर-सपाटे पर जा रहे हैं।

    Hero Image
    कश्मीर में हाहाकार, मुख्यमंत्री की पेरिस यात्रा!

    नवीन नवाज,जागरण, श्रीनगर। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार बंद होने और सेब उत्पादकों को एक हजार करोड़ रूपये से ज्यादा का नुक्सान व कश्मीर मे जरुरी वस्तुओं की कथित किल्लत के बीच मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अपनी प्रस्तावित फ्रांस यात्रा को लेकर विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन पर कश्मीरियों को मुसीबत में अकेले छोड़ने और स्वयं मौज करने का आरोप लगने लगा है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पैरिस, फ्रांस में 23-25 सितंबर 2025 तक चलने वाले एक पर्यटन मेले में जम्मू कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। उनके साथ उनके राजनीतिक सलाहकार नासिर असलम वानी के अलावा पर्यटन निदेशक भी पैरिस जा रहे हैं।

    पीपुल्स कान्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता शेख इमरान ने कहा कि हर जगह बाढ़-भूस्खलन से नुक्सान हुआ है,लेकिन यह सरकार आज तक मुआवजा नहीं दे पाई है, लोगों की अनदेखी की जा रही है। हाइवे बंद पड़ा है और एक हजार करोड़ रूपये का सेब बरबाद हो गया है।

    यह भी पढ़ें- कालाबन पुंछ के बेघर लोगों का हाल जानने पहुंचे सीएम उमर, हर संभव सहायता का आश्वासन, की यह घोषणा

    किसान बेसहारा हैं,रो रहे हैं, उनके लिए भीख मांगने की नौबत आ गई है और उमर अब्दुल्ला पेरिस जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुमताज,शहजादी और महारानी पेरिस चली है। कश्मीर खून से लथप है और और वह पेरिस में सेल्फी लेंगे।

    हाइवे खोलने के लिए शक्तिहीन, पेरिस जाने के लिए शक्तिशाली

    श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू ने राजमार्ग बहाल करने के लिए शक्तिहीन पेरिस जाने के लिए काफी शक्तिशाली। अब मतदाताओं केा पता चल गया होगा कि उनके वोटों की क्या अहमियमत है। हाइवे बंद है और बागवानी क्षेत्र को 600 करोड़ रूपये से ज्यादा का नुक्सान हो चुका है और मुख्यमंत्री अगले हफ्ते अपने कुछ साथियों संग पेरिस जा रहे हैं, यह कैसा मजाक है।

    यहां जनता परेशान मुख्यमंत्री पेरिस घूमने जा रहे

    पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रवक्ता नजमुल साकिब ने कहा कि यहां हाईवे बंद, किसान और बागवान परेशान, जनता बेहाल। लेकिन हमारे 'शहंशाह' मुख्यमंत्री, जो श्रेय लेने और ज़िम्मेदारी से बचने में माहिर हैं, अपने दल-बल के साथ पेरिस घूमने में जा रहे हैं।बाढ़ पीड़ितों के लिए पैसे नहीं, लेकिन पेरिस घूमने के लिए काफ़ी हैं।

    यह भी पढ़ें- किश्तवाड़ आपदा के 34 दिन बाद भी अपनों का कुछ पता नहीं, घरवालों ने मृत समझकर किया सात लोगों का क्रियाक्रम

    समाजसेवी बिलाल बशीर ने कहा कि मुख्यमंत्री उम अब्दुलला को यह क्या सूझी है? खैर यही असलियत है। यहां आम कश्मीर हाइवे बंद होने से परेशान है, लोगो के साथ रोजगार का संकट है, किसान परेशान हैं और आत्महत्या के लिए मजबूर हो रहे हैं, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला लोगों की पीड़ा बांटने,उसे दूर करने के बजाय पेरिस की सैर करने जारहे हैं। मुसीबत की इस घड़ी में उन्हें यहां लोगों के बीच रहना चाहिए,लेकिन वह सैर सपाटे के लिए जा रहे हैं।

    अल्ताफ ठाकुर बोले यह कैसा मुख्यमंत्री?

    भाजपा के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि यह कैसा मुख्यमंत्री हैं, जहां लोग मर रहे हैं, हाइवे बंद हैं, करोड़ों रूपये का नुक्सान हुआ है और यह पेरिस जा रहा है। यह हमें कह रहा हैं कि मैं तुम्हे पेरिस की रंगीन शाम दिखलाता हूं, एन इवनिंग इन पेरिस। यह हम कश्मीरियों का मजाक उड़ा रहा है। इसे लोगों की फिक्र नहीं है। हो भी कैसे सकती है, जब कश्मीर जल रहा था तो इनके पिता लंदन में आराम फरमा रहे थे। अब कश्मीर बर्बादी कीे कगार पर है तो बेटा पेरिस जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- जम्मू में बाढ़ के कारणों की जांच: नगर निगम कमिश्नर ने किया नालों का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश