'वंदे मातरम आजादी के दीवानों का गीत', उमर अब्दुल्ला के बाद अब जम्मू-कश्मीर के डिप्टी CM का आया रिएक्शन
जम्मू-कश्मीर में 'वंदे मातरम' के पूरे छंद गाने को लेकर नेकां और कांग्रेस के बीच चल रहे विवाद के बीच, ...और पढ़ें
-1789181038259_m.webp)
सीएम उमर अब्दुल्ला, राहुल गांधी और डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी (फाइल फोटो)
HighLights
उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने 'वंदे मातरम' पर गर्व व्यक्त किया
उन्होंने इसे आजादी की लड़ाई के शहीदों का गीत बताया
उमर अब्दुल्ला ने 'वंदे मातरम' को संवैधानिक जिम्मेदारी कहा था
डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में वंदे भारत के पूरे छंद गाने को लेकर नेकां और कांग्रेस में चल रहे विवाद के बीच अब केंद्रशासित प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी का बयान भी सामने आया है।
गुरुवार को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रेसकर्मियों से कहा था कि'वंदे मातरम' गाना एक कानूनी और संवैधानिक जिम्मेदारी है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने अपनी बात पर जोर दिया है। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस राष्ट्रीय गीत पर गर्व है। यह आजादी की लड़ाई की भावना का प्रतीक है।
वंदे मातरम शहीदों का गीत: सुरिंदर चौधरी
चौधरी ने कहा कि वंदे मातरम' हमारे शहीदों का गीत है। यह आजादी की लड़ाई के सबसे बड़े गीतों में से एक है। उस समय हर घर में लोग यह गीत गाते थे, चाहे वे किसी भी समुदाय या धर्म के हों।
जब उनसे पूछा गया कि गीत के पूरे गायन के दौरान खड़े होने पर कांग्रेस ने NC की आलोचना की है, तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि कांग्रेस ने क्या कहा है, लेकिन 'वंदे मातरम' हमारा राष्ट्रीय गीत है और हमें इस पर गर्व है।"
यह भी पढ़ें- क्या बदल रही है कश्मीर की सियासी भाषा? 'वंदे मातरम्' पर खड़ा हुआ पूरा सभागार, उमर-फारूक भी रहे मौजूद
गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय गीत के पूरे गायन पर कांग्रेस की आपत्ति का जवाब देते हुए उमर ने कहा था कि इसे गाना एक संवैधानिक जिम्मेदारी है। यह बताते हुए कि जो लोग पूरे गीत के दौरान खड़े नहीं हुए, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
क्या कश्मीरी जेल में चले जाएं: उमर अब्दुल्ला
उमर ने तीखे अंदाज में मीडियाकर्मियों से कहा क्या कांग्रेस चाहती है कि और कश्मीरी जेल जाएं। जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने उमर की टिप्पणी को "हकीकत से दूर" बताया। उन्होंने कहा कि क्या केरल में एक भी व्यक्ति जेल गया जब वहां की सरकार ने स्वतंत्रता दिवस परेड में केवल शुरुआती दो पद गाने का फैसला किया?"
