Move to Jagran APP

Kishtwar Result: मुसलमानों के गढ़ में बीजेपी को मिला 'शगुन', किश्तवाड़ से परिहारों को साधने में सफल हुई पार्टी

किश्तवाड़ विधानसभा सीट (Kishtwar Assembly election Result News) उधमपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है और ये जम्मू-कश्मीर की सबसे चर्चित सीटो में से एक है। किश्तवाड़ विधानसभा सीट से भाजपा ने शगुन परिहार (Shagun Parihar) को मैदान में उतारा था। इसके अलावा पीडीपी ने फिरदौस अहमद टाक पर भरोसा जताया था तो वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सज्जाद अहमद किचलू को मौका दिया था।

By Nitish Kumar Kushwaha Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Tue, 08 Oct 2024 03:24 PM (IST)
Hero Image
किश्तवाड़ से शगुन परिहार ने जीत दर्ज की है।

डिजिटल डेस्क, किश्तवाड़।  जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 कुल तीन चरणों में संपन्न हुआ है। पहला चरण के लिए 18 सितंबर, दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर तो वहीं तीसरे और आखिरी चरण के लिए 1 अक्टूबर को मतदान कराए गए थे। किश्तवाड़ में पहले चरण यानी 18 सिंतबर को मतदान हुए थे।

किश्तवाड़ विधानसभा सीट ( Kishtwar Assembly Election Result News) जम्मू-कश्मीर हॉट सीटो में से एक है। यह सीट महत्वपूर्ण राजनीतिक केंद्र है। इसका समृद्ध राजनीतिक इतिहास भी रहा है। इस सीट पर भाजपा से शगुन परिहार, पीडीपी से फिरदौस अहमद टाक और नेकां से सज्जाद अहमद किचलू मैदान में थे। हालांकि, शगुन परिहार ने जीत हासिल कर ली है। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें