श्रीनगर सांसद आगा रुहुल्लाह का इस्तीफा मंजूर, लोकसभा अध्यक्ष ने जारी की अधिसूचना; खोला था NC के खिलाफ मोर्चा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। रुहुल्लाह ने ...और पढ़ें
-1793980769705_m.webp)
श्रीनगर सांसद आगा रुहुल्लाह का इस्तीफा मंजूर। फाइल फोटो
HighLights
लोकसभा अध्यक्ष ने रुहुल्लाह मेहदी का इस्तीफा स्वीकारा।
पार्टी नेतृत्व से मतभेदों के कारण दिया इस्तीफा।
उमर और फारूक अब्दुल्ला की तीखी आलोचना की।
एजेंसी, श्रीनगर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने श्रीनगर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने तीन नवंबर को लोकसभा की सदस्यता और पार्टी से इस्तीफा दिया था। लोकसभा सचिवालय के अनुसार, श्रीनगर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी का इस्तीफा अध्यक्ष ने तीन नवंबर 2026 से प्रभावी रूप से स्वीकार कर लिया है।
रुहुल्लाह ने पार्टी नेतृत्व के साथ मतभेदों के बाद यह कदम उठाया था। मंगलवार को उन्होंने बडगाम में अपने पिता आगा सैयद मेहदी की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में नेशनल कान्फ्रेंस के नेतृत्व पर तीखा हमला बोला था।
उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की आलोचना करते हुए पार्टी छोड़ने के अपने फैसले को एक धोखेबाज और भ्रष्ट संगठन से आजादी का फरमान बताया था। रुहुल्लाह के इस्तीफे के बाद लोकसभा में रिक्त सीटों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। अन्य दो रिक्त सीटें मेघालय के शिलांग और बंगाल के बशीरहाट की हैं।