विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीनगर के लाल चौक पर दीपोत्सव, रोशनी से जगमगाया घंटाघर; स्थानीय लोगों संग पर्यटकों ने भी जलाए दीये, देखें खूबसूरत तस्वीर

Published: Sun, 08 Nov 2026 09:40 PM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2026 09:56 PM (IST)

श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर दीपावली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय लोगों, पर्यटकों और सुरक्षाबलों ने सैकड़ों दीये जलाकर लाल चौक को रोशन कर दिया।

दीये की रौशनी से जगमगा उठा लाल चौक। फोटो जागरण

दीये की रौशनी से जगमगा उठा लाल चौक। फोटो जागरण

HighLights

  1. श्रीनगर के लाल चौक पर धूमधाम से मनी दीपावली।

  2. ऐतिहासिक घंटाघर पर जलाए गए सैकड़ों दीये।

  3. स्थानीय लोग, पर्यटक और सुरक्षाबल जश्न में शामिल।

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। आज पूरे देश में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में भी जबरदस्त जश्न रहा। श्रीनगर के लाल चौक से बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है।

ऐतिहासिक घंटाघर पर स्थानीय लोगों ने सैकड़ों दीये जलाए। इस जश्न में पर्यटक और सुरक्षाबल भी शामिल हुए। दीये की रौशनी से लालचौक जगमगा उठा।

कश्मीर घाटी के दिल कहे जाने वाले ऐतिहासिक लाल चौक पर दीपोत्सव की अद्भुत और मनमोहक छटा देखने को मिली। रोशनी के पावन पर्व पर लाल चौक स्थित ऐतिहासिक घंटाघर आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमगा उठा।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 7.23.21 PM

इस खास मौके पर स्थानीय नागरिकों, देश के कोने-कोने से पहुंचे पर्यटकों और सुरक्षाबलों के जवानों ने एक साथ मिलकर सैकड़ों पारंपरिक दीये जलाए।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 7.23.20 PM

लाल चौक पर उत्सव जैसा माहौल

घंटाघर के इर्द-गिर्द बिछी दीयों की कतारों ने पूरे परिसर को अलौकिक आभा से भर दिया। शाम ढलते ही लाल चौक पर उत्सव जैसा माहौल बन गया।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 7.23.22 PM

स्थानीय कश्मीरी लोगों ने बाहर से आए पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ मिलकर दीये जलाए। सुरक्षाबलों के जवान भी इस खुशी के मौके पर लोगों के साथ दीपोत्सव में शामिल होकर खुशियां बांटते नजर आए।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 7.23.22 PM (1)

सैलानी इस ऐतिहासिक क्षण को अपने कैमरों और मोबाइल में कैद करते दिखे। पर्यटकों का कहना था कि कश्मीर के केंद्र में इस तरह अमन, भाईचारे और सौहार्द के साथ रोशनी का त्योहार मनाना एक अविस्मरणीय अनुभव है।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 7.23.23 PM

लाल चौक पर दिखी यह एकता और उल्लास कश्मीर में लौटती खुशहाली, विश्वास और साझा संस्कृति का जीवंत प्रतीक बन गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।