Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरथल माता के दर्शन कर लौट रहे थे... तभी मौत ने दे दी दस्तक, किश्तवाड़ में सड़क हादसे में चार लोगों की गई जान

    Updated: Sun, 07 Dec 2025 09:11 AM (IST)

    किश्तवाड़ के सरथल में एक कार दुर्घटना में चार लोगों की दुखद मौत हो गई। मृतकों में एक छह महीने की बच्ची भी शामिल है। ये सभी सरथल माता मंदिर से दर्शन कर ...और पढ़ें

    Hero Image

    किश्तवाड़ के सरथल सड़क हादसे में चार लोगों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

    संवाद सहयोगी, किश्तवाड़। किश्तवाड़ के सरथल क्षेत्र में एक कार के गहरी खाई में गिरने से डोडा के देसा के रहने वाले चार लोगों की मृत्यु हो गई। वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ। यह दुर्घटना शनिवार को शाम करीब 4 बजे हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार मारुति कार सरथल से डोडा की ओर जा रही थी। तभी अचानक गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के तुंरत बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

    कड़ी मश्शक्त के बाद यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में छह महीने की एक बच्ची सहित तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

    चौथी महिला ज्योति देवी गंभीर रूप से घायल थी, जिसे डोडा अस्पताल रेफर किया। लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की भी मौत हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुए लोग सरथल में माता के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद वापस लौट रहे थे।

    इस दौरान दर्दनाक हादसा पेश आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन और सगे संबंधियों में शोक की लहर है। क्षेत्र में हर एक आंख नम है। रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।