Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मयूरहंड में 50 एकड़ में बनेगा मनरेगा पार्क, उपायुक्त करेंगी स्थल निरीक्षण

    Updated: Fri, 18 Jul 2025 06:43 PM (IST)

    मयूरहंड में 50 एकड़ में मनरेगा पार्क का निर्माण होना है। प्रखंड प्रशासन ने इसके लिए स्थल का चयन कर लिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इसका प्रस्ताव जिला को भेजा है। उपायुक्त की ग्रीन सिंगल मिलते ही पार्क निर्माण की प्रशासनिक प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगाी। उपायुक्त मनरेगा से निर्मित होने वाले पार्कों में आधारभूत संरचनाओं को विकसित करना चाहती हैं।

    Hero Image
    मयूरहंड में 50 एकड़ में मनरेगा पार्क बनाया जाएगा।

    जागरण संवाददाता, चतरा : मनरेगा से बनने वाले पार्कों को कन्वर्जन से विकसित किया जाएगा। प्रत्येक प्रखंड में एक-एक पार्क का निर्माण प्रस्तावित है। लावालौंग प्रखंड में निर्मित पार्क का हाल के दिनों में उद्धाटन हुआ है। मयूरहंड में 50 एकड़ में पार्क का निर्माण होना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रखंड प्रशासन ने इसके लिए स्थल का चयन कर लिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने इसका प्रस्ताव जिला को भेजा है। शनिवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी स्थल निरीक्षण के लिए जाएंगी।

    उपायुक्त की ग्रीन सिंगल मिलते ही पार्क निर्माण की प्रशासनिक प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगाी। उपायुक्त मनरेगा से निर्मित होने वाले पार्कों में आधारभूत संरचनाओं को विकसित करना चाहती हैं।

    इसके लिए उन्होंने कन्वर्जन का सहारा लिया है। ताकि पार्क को संपूर्ण रूप से विकसित किया जा सके। मनरेगा पार्क में सिर्फ बिरसा हरित ग्राम योजना से आम बागवानी होता है। उपायुक्त इसे भव्य रूप देते हुए पर्यावरण संरक्षण, आर्थिक उपार्जन एवं मनोरंजन के साधन के रूप में स्थापित करना चाहती हैं।

    आम बागवानी के साथ-साथ दूसरे अन्य पेड़-पौधों, तालाब, सोलर लाइट, पथ-वे, बैठने के लिए सीमेंटेड कुर्सियां आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करना चाहती है। पार्क के लिए कम से कम दस एकड़ भूमि की अनिवार्यता है। लावालौंग में दस एकड़ में निर्मित हुआ है।

    दूसरे अन्य प्रखंडों से भी प्रस्ताव आए हैं। उसकी समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के पश्चात उस पर निर्णय लिया जाएगा। चूंकि कुछ प्रखंडों से दो-दो प्रस्ताव आए हैं। मयूरहंड में पार्क निर्माण के लिए करमा पंचायत का ढोढी गांव में उपलब्ध भू-खंड को चिन्हित किया गया है।

    जिले के सभी प्रखंडों में मनरेगा से एक-एक पार्क निर्माण की योजना है। इसमें लावालौंग के पार्क का हाल के दिनों में शुभारंभ किया गया। मयूरहंड में 50 एकड़ भू-खंड पर पार्क निर्माण का प्रस्ताव आया है। स्थल निरीक्षण के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इन पार्कों को कन्वर्जन से विकसित करने की योजना है। -कीर्तिश्री जी, डीसी, चतरा।