धनबाद-रक्सौल छठ स्पेशल ट्रेन को मंजूरी, पटना तक सफर के लिए चुकाना होगा दोगुना किराया
Dhanbad Raxaul Chhath Special Train: धनबाद से रक्सौल के लिए छठ स्पेशल ट्रेन को मंजूरी मिल गई है, लेकिन इसका किराया गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से दोगुना से भी अधिक है।

छठ पर्व पर धनबाद-रक्सौल एक्सप्रेस। (सांकेतिक फोटो)
जागरण संवाददाता, धनबाद। Raxaul- Dhanbad Chhath Special Train: लंबे इंतजार के बाद धनबाद से रक्सौल के लिए छठ स्पेशल ट्रेन को मंजूरी मिल गई। धनबाद से 11 और 13 तथा रक्सौल से 12 व 24 नवंबर को चलेगी। रेलवे इस ट्रेन को गया-पटना मार्ग से चलाएगी।
धनबाद से पटना तक गंगा-दामोदर एक्सप्रेस के रूट से चलेगी। पटना से रक्सौल बरौनी, समस्तीपुर व मुजफ्फरपुर होकर जाएगी। रक्सौल स्पेशल से धनबाद से पटना पहुंचने के लिए स्लीपर के यात्री को लगभग दोगुना तो वहीं थर्ड एसी के यात्री को दोगुना से भी अधिक किराया चुकाना होगा।
गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से धनबाद से पटना तक पहुंचने को स्लीपर में 210 के बदले 400 तो थर्ड एसी के लिए 520 के बजाय 1070 रुपये चुकाना होगा।
स्पेशल ट्रेन के थर्ड एसी इकानमी में 60 रुपये की छूट
पटना या कोलकाता जैसी कम दूरी के लिए थर्ड एसी इकोनमी श्रेणी का किराया एक समान है। गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से धनबाद से पटना पहुंचने के लिए थर्ड एसी इकोनमी श्रेणी और थर्ड एसी दोनों का किराया 520 रुपये है।
पर धनबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन में थर्ड एसी इकोनमी श्रेणी में पटना तक टिकट बुक करने पर पूरे 60 रुपये की छूट मिलेगी। प्रति यात्री किराया 1010 रुपये चुकाना होगा।
ट्रेन की स्थिति
- 11 को चलने वाली ट्रेन में स्लीपर में 300 से अधिक तो थर्ड एसी में 400 से अधिक सीटें खाली हैं।
- 13 को चलने वाली ट्रेन में स्लीपर में लगभग 300, थर्ड एसी लगभग 90, थर्ड एसी इकोनमी 400 से अधिक व सेकंड एसी में 76 सीटें खाली
इन तिथियों में चलेगी स्पेशल ट्रेन
- 03301 धनबाद-रक्सौल स्पेशल 11 नवंबर
- 03302 रक्साैल-धनबाद स्पेशल 12 नवंबर
- 03303 धनबाद-रक्सौल स्पेशल 13 नवंबर
- 03304 रक्सौल-धनबाद स्पेशल 14 नवंबर
यह भी पढ़ें- कहीं टेंट में मनी दिवाली, कहीं महिलाओं का जश्न, तो कहीं बच्चों की तरह पटाखे फोड़ते दिखे IAS-IPS
यह भी पढ़ें- DHFL में फंसे CMPFO के 727 करोड़, 16 बार फाइल भेजने के बाद भी नहीं निकली रकम; CBI जांच शुरू
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।