विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुमला में अज्ञात वाहन ने छात्रों की बाइक को मारी टक्कर, तीन गंभीर घायल रांची रिम्स रेफर

Published: Fri, 04 Sep 2026 09:46 AM (IST)

गुमला में एरोड्रम के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक पर सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल ...और पढ़ें

अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन छात्र घायल, तीनो रिम्स रेफर।

अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन छात्र घायल, तीनो रिम्स रेफर।

HighLights

  1. गुमला में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन छात्र घायल।

  2. घायल छात्रों को गंभीर हालत में रांची रिम्स रेफर किया गया।

  3. हेलमेट न पहनने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं।

जागरण संवाददाता, गुमला। गुमला सदर थाना क्षेत्र के एरोड्रम के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्रों की गंभीर स्थिति देखते हुए सबको रांची रिम्स रेफर किया गया है।

घायलों में विंध्याचल नगर निवासी 20 वर्षीय शशिकांत साहू, 15 वर्षीय आदर्श राज और करमटोली निवासी 15 वर्षीय सानिध्य गुप्ता शामिल हैं। हादसे के बाद तीनों को एंबुलेंस की सहायता से गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रांची रिम्स रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, तीनों दोस्त वॉटरवेज कॉलोनी में मैच खेलने के बाद एक ही बाइक से डॉन बॉस्को स्कूल की ओर घूमने जा रहे थे। इसी दौरान एरोड्रम के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइन बोर्ड से जा टकराई। हादसे में तीनों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
बताया गया कि हादसे के समय तीनों छात्रों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।