Jharkhand Politics: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की बढ़ी टेंशन! मानगो थाना में शिकायत दर्ज, पढ़ें पूरा मामला
Jharkhand News यह जानकारी झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बीच राजनीतिक गतिविधियों के बारे में है। इसमें भाजपा की परिवर्तन यात्रा और झामुमो नेता द्वारा भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का उल्लेख है। यदि आप अधिक जानकारी चाहते हैं तो आप समाचार वेबसाइट पर एक बार विजिट कर जा सकते हैं।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर के मानगो थाना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के विरुद्ध झामुमो नेता अरुण सिंह राजा ने शिकायत दर्ज कराई है।
इसमें आरोप लगाया गया कि टीवी चैनलों एवं इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक साजिश के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरुद्ध गलत और अपमानित करनेवाली बयानबाजी की जा रही है।
मुख्यमंत्री के पिता का झारखंड के निर्माण में एक महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा उनके परिवार का हमारे झारखंड में बहुत सम्मान है।
भाजपा की परिवर्तन यात्रा पहुंची रांची, कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा मंगलवार को रांची पहुंची। इस अवसर पर रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू ने परिवर्तन संकल्प यात्रा रथ का स्वागत किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकालकर परिवर्तन यात्रा के साथ चांदनी चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक भ्रमण किया।
रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ ने कहा कि अपने पूरे शासन काल में हेमंत सरकार ने सिर्फ लूटने का काम किया है। भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा सकारात्मक दृष्टि से निकली है, जिसे झारखंड की जनता का प्यार व आशीर्वाद मिल रहा है।
विधायक सीपी सिंह ने कहा कि झारखंड की जनता से मिलने वाले समर्थन ने यह साबित कर दिया है कि झारखंड में हेमंत सरकार का परिवर्तन अब निश्चित है।
रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि जिस प्रकार हेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार का आतंक फैला रखा है, परिवर्तन यात्रा के माध्यम से झारखंड की जनता ने हेमंत सोरेन सरकार को आइना दिखाने का काम किया है। विधानसभा चुनाव में हेमंत सरकार को झारखंड की जनता उखाड़ फेंकने का काम करेगी।
हेमंत सरकार ने झारखंड की जनता के साथ सिर्फ विश्वासघात किया है। झारखंड के गांव-गांव की जनता अब सरकार परिवर्तन के मूड में है। मौके पर बलराम सिंह, जितेंद्र पटेल, रोमित नारायण सिंह, राम लगन राम, रणधीर सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।