विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गा पूजा से पूर्व उत्पाद विभाग का बड़ा प्रहार: 21 हजार किलो महुआ नष्ट, 390 लीटर शराब के साथ 4 धंधेबाज गिरफ्तार

Published: Wed, 30 Sep 2026 02:16 AM (IST)

उत्पाद विभाग ने दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी में 390 ...और पढ़ें

नशीले पदार्थों के सिंडिकेट को नेस्तनाबूद करने के लिए उत्पाद विभाग ने शहर और उपनगरीय इलाकों में व्यापक छापेमारी अभियान छेड़ा है।

नशीले पदार्थों के सिंडिकेट को नेस्तनाबूद करने के लिए उत्पाद विभाग ने शहर और उपनगरीय इलाकों में व्यापक छापेमारी अभियान छेड़ा है।

HighLights

  1. दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब सिंडिकेट पर कार्रवाई।

  2. 390 लीटर शराब, 21 हजार किलो लहन नष्ट किया गया।

  3. जमशेदपुर में 4 धंधेबाज गिरफ्तार, अभियान जारी रहेगा।

जासं, जमशेदपुर। आगामी दुर्गा पूजा पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के सिंडिकेट को नेस्तनाबूद करने के लिए उत्पाद विभाग ने जमशेदपुर शहर और आसपास के इलाकों में छापेमारी अभियान छेड़ा है। 
 
विशेष टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के बाराबंकी तथा बिरसानगर के हुरलुंग, नूतनडीह, जेम्को और मनीफीट में औचक दबिश देकर कई अवैध भट्ठियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
 

21 हजार किग्रा लहन नष्ट, 390 लीटर शराब जब्त 

इस बड़ी कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से लगभग 390 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की। इसके साथ ही शराब बनाने के लिए तैयार किए गए करीब 21,000 किलोग्राम लहन (जावा महुआ) को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। 
 
त्योहार के दौरान बस्तियों में अवैध शराब खपाने की बड़ी साजिश को विभाग ने समय रहते विफल कर दिया, जिससे संभावित जहरीली शराब के खतरे पर रोक लगी है।
 

4 गिरफ्तार, फरार धंधेबाजों पर प्राथमिकी दर्ज 

छापेमारी के दौरान चार धंधेबाजों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि मौके से फरार हुए चार अन्य आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
 
उपायुक्त के निर्देशानुसार, दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों के समापन तक जिले के संवेदनशील इलाकों में सघन गश्त और छापेमारी का यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।