Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jharkhand Politics: चंपई के जाने के बाद झामुमो ने कोल्हान में झोंकी ताकत, हेमंत सोरेन ने बनाई नई रणनीति

झामुमो ने कोल्हान में अपनी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांच बार कोल्हान का दौरा किया है। उन्होंने सभाओं को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। भाजपा पर राज्य को तोड़ने का आरोप लगाया। कल्पना सोरेन ने भी मंइयां सम्मान यात्रा के माध्यम से वोट बैंक को साधने की कोशिश की। चंपई के खिलाफ JMM ने नई रणनीति बना ली है।

By Ch Rao Edited By: Rajat Mourya Updated: Mon, 07 Oct 2024 04:06 PM (IST)
Hero Image
बीजेपी नेता चंपई सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फाइल फोटो)

वेंकटेश्वर राव, जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपा में जाने के बाद झामुमो ने कोल्हान में पूरी ताकत झोक दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस दौरान पांच बार कोल्हान का दौरा कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने सभाओं को संबोधित किया। इन सभाओं के माध्यम से झामुमो समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया।

विधानसभा में कोल्हान प्रमंडल के चुनावी लक्ष्य को निर्धारित किया। साथ ही गम्हरिया, चाईबासा, घाटशिला, डोबो, बालीगुमा में सभाओं को संबंधित कर चुके हैं। प्रत्येक सभा में हेमंत ने ‘भाजपा के मिला क्या’ के जवाब में ‘दिया क्या’ पूछ रहे हैं। योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी धड्डल्ले से कर रहे हैं।

साथ ही कल्पना सोरेन ने भी मंइयां सम्मान यात्रा के माध्यम से झामुमो के वोट बैंक को साधने की कोशिश की। वहीं, सरायकेला में कई ऐसे झामुमो नेता थे, जो चंपई के कारण आगे नहीं आ पा रहे थे, वे भी झामुमो के लिए खुलकर काम करने लगे हैं।

मालूम हो कि कोल्हान में भाजपा के पास एक भी सीट नहीं है। ऐसी परिस्थिति में चंपई के भाजपा में जाने के बाद राजनीति की शून्यता को तलाशने के लिए सभी विधायकों को लगातार कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री से लेकर कल्पना सोरेन व अन्य विधायक, नेता भाजपा पर राज्य को तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं। एक तरह से यह कहें तो झामुमो ने कोल्हान फतह के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

मुख्यमंत्री हैं कहीं भी आ जा सकते हैं : चंपई

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से कोल्हान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दौरे को लेकर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हैं तो कही भी आ जा सकते हैं। कहां कब कितनी बार जाना है यह मुख्यमंत्री का अधिकार है। इस बारे में विशेष कुछ नहीं बोलना है। जनता सब देख रही है।

ये भी पढ़ें- 'झारखंड में लागू होगा NRC, घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे'; शिवराज सिंह चौहान का एलान

ये भी पढ़ें- Jharkhand News: पीएम मोदी ने चंपई सोरेन को किया फोन, स्वास्थ्य का पूछा हाल तो पूर्व सीएम ने दिया कुछ ऐसा जवाब

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें