विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटा-रांची हाईवे पर खूनी खेल: चांडिल में कारोबारी को मारी ताबड़तोड़ गोली, TMH में इलाज के दौरान मौत

Published: Mon, 24 Aug 2026 04:27 PM (IST)

जमशेदपुर के पास एनएच-33 पर चांडिल में निखार सबलोक नामक युवक पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई।

टेंथ माइल होटल के ठीक सामने घात लगाए अपराधियों ने निखार सबलोक नामक युवक को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी।

टेंथ माइल होटल के ठीक सामने घात लगाए अपराधियों ने निखार सबलोक नामक युवक को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी।

HighLights

  1. एनएच-33 पर चांडिल में युवक निखार सबलोक पर फायरिंग।

  2. गंभीर घायल निखार जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती।

  3. पुलिस ने मौके से 8 खोखे बरामद किए, जांच शुरू।

जासं, जमशेदपुर। एनएच-33 (टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग) पर सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। चांडिल थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध 'टेंथ माइल' होटल के ठीक सामने घात लगाए अपराधियों ने निखार सबलोक नामक युवक को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। 
 
हमले में गंभीर रूप से घायल निखार को आनन-फानन में जमशेदपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई है।  
 

अंधाधुंध फायरिंग से हाईवे पर मची अफरा-तफरी 

dakait1

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घात लगाए हमलावरों ने निखार सबलोक को देखते ही उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। अचानक हुई फायरिंग की आवाज से टेंथ माइलस्टोन होटल के आसपास और हाईवे पर भगदड़ मच गई। 
 
लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद हथियारबंद अपराधी मौके से आसानी से फरार होने में कामयाब रहे।
 

पुलिस ने बरामद किए 8 खोखे, जांच शुरू 

घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया। पुलिस ने मौके से आठ खोखे (खाली कारतूस) बरामद किए हैं। 
 
जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने हत्या की नीयत से भारी गोलीबारी की थी। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।