Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

झारखंड का हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, सिर पर था 5 लाख रुपये का इनाम; बड़ी घटना को देने वाला था अंजाम

लातेहार पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर शिवराज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उग्रवादी शिवराज पर पांच लाख रुपये का इनाम है। गिरफ्तार उग्रवादी लातेहार सदर थाना क्षेत्र के भैंसमारा गांव का रहने वाला है। पुलिस को लंबे समय से शिवराज की तलाश थी। वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

By Utkarsh Pandey Edited By: Mukul Kumar Updated: Thu, 19 Sep 2024 12:07 PM (IST)
Hero Image
प्रेस वार्ता कर जानकारी देते एसडीपीओ अरविंद कुमार। जागरण

संवाद सूत्र, लातेहार।  एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक गौरव कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) का हार्डकोर नक्सली सब जोनल कमांडर शिवराज सिंह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने को लेकर लातेहार थाना क्षेत्र में कोने गांव के जंगल में अपने साथियों के साथ कुछ दिनों से विचरण कर रहा है।

सूचना मिली कि दुबियाही गांव के पास हो रहे फुटबॉल मैदान के पास ही मैच देख रहा है। सूचना के बाद एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम गठित की गई और उग्रवादियों के खिलाफ छापेमारी की गई।

पुलिस जैसे ही फुटबॉल मैदान के पास पहुंची तो पुलिस को देखकर शिवराज सिंह भगाने का प्रयास करने लगा। परंतु पुलिस ने उसे धर दबोचा। जब उसकी छानबीन की गई तो पता चला कि गिरफ्तार उग्रवादी शिवराज सिंह है। अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली शिवराज सिंह कई नक्सली घटनाओं का अभियुक्त है।

किसी हिंसक घटना को अंजाम देने की बना रहा था योजना 

अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार उस पर विभिन्न थाना क्षेत्र में 13 मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि शिवराज सिंह अपने दस्ते के साथ किसी हिंसक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा था। परंतु पुलिस ने उसकी योजना को विफल कर दिया।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार नक्सली को न्यायालय के आदेश पर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद कई अन्य मामले सामने आ सकते हैं।

इस छापामारी अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा, भगीरथ पासवान, देवेंद्र कुमार, रंजन कुमार पासवान, सुरेंद्र कुमार महतो समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के भूमिका महत्वपूर्ण रही।

यह भी पढ़ें-

Jharkhand News: सारंडा के जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल; नक्सलियों ने बिछाया था बम

आंगनबाड़ी केंद्रों में बढ़ जाएंगी सुविधाएं, इन कामों के लिए हेमंत सरकार जारी करने जा रही 5 करोड़ रुपये

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें